फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Three of a family killed in piro aara bhojpur bihar police investigation after ara triple murder

Bihar News : आरा में ट्रिपल मर्डर; घर से निकला एक बेटा नहीं लौटा, मां दूसरे बेटे के साथ निकली, अब लाशें मिलीं

Thu, 15 Aug 2024 07:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 15 Aug 2024 07:52 PM IST
सार

Triple Murder : बिहार में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वतंत्रता दिवस के दिन एक ही परिवार की तीन लाशें सामने आयी हैं। पता चला कि एक युवक घर से बाहर निकला, फिर उसे खोजने मां और भाई निकले थे। अब इनकी लाशें सामने आयी हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Three of a family killed in piro aara bhojpur bihar police investigation after ara triple murder
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 भोजपुर में अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी है। घटना पीरो अनुमंडल क्षेत्र के अजीमाबाद थाना अंतर्गत नूरपुर गांव से सटे सोन नदी के बधार की है।  शव गुरुवार के दोपहर में बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाँच में जुट गई। मृतकों की पहचान शांति कुंवर और उनके पुत्र सुदन और बुधन के रूप में की गई है।

विज्ञापन


शौच के लिए निकला था बेटा
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि 12 अगस्त (सोमवार) की रात में सुधन चौधरी घर से शौच करने के लिए बाहर गया था। काफी समय गुजरने के बाद भी जब वह    घर वापस नहीं लौटा तब मां शांति कुंवर और उसका दूसरा बेटा बुधन उसे खोजने के लिए सुबह लगभग 4 बजे घर से बाहर निकले। घर से निकलने के बाद वे दोनो भी वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजन अगले दिन 13 अगस्त  को फिर से खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कुछ अता-पता नहीं चल पाया। तब देर शाम परिजनों ने थाना को सूचना दी गई। परिजनों के कहने पर थानाध्यक्ष ने गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


बधार में मिला तीनों का शव 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि 15 अगस्त की सुबह ग्रामीण बधार गये थे। इस दौरान उन्हें बदबू महसूस हुआ। बदबू आने पर जब ग्रामीण बदबू वाले स्थान पर गए तो देखा गया कि अलग-अलग स्थान पर महिला समेत तीन लोगों की लाशें पड़ी हुई हैं। एक साथ तीन शव देखते ही लोग चीख पड़े और तुरंत ग्रामीणों को और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि तीनो लोग, जिनके संबंध में दो पहले लापता होने का आवेदन आया था, यह तीनों शव उन्हीं का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी ने दी थी जान से मारने की धमकी 
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घर वालों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि उनके पड़ोसी भोला चौधरी और उनके लड़कों से पूर्व में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस वजह से 12 अगस्त को ही भोला चौधरी और उनके लड़कों ने उन्हें यह चेतावनी दी थी, कि कल तुम्हारा परिवार सुबह नहीं देख पाएगा। घर वालों के निशानदेही पर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed