{"_id":"65e56c8987f32ef837001969","slug":"bihar-news-three-members-of-a-family-died-in-a-road-accident-in-motihari-car-accident-flight-airport-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News : चालक को नहीं दिखी पुल की रेलिंग, कार हादसे में परिवार के तीन की मौत; फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News : चालक को नहीं दिखी पुल की रेलिंग, कार हादसे में परिवार के तीन की मौत; फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे
Mon, 04 Mar 2024 12:09 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:09 PM IST
सार
हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
पत्रकार शंकर गणेश के माता-पिता और पत्नी की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसे में परिवार के लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। सभी लोग चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने के लिए पटना एयरपोर्ट आ रहे थे। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बैरिया देवी माई स्थान के पास एक बड़ा हादसा हुआ हुआ है। कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराते हुए उसपर चढ़ गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
चेनई की फ्लाइट पकड़ने पटना एयरपोर्ट आ रहे थे
पुलिस ने घायलों के शव को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मरने वालों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि पूर्वी चंपारण के रक्सौल वार्ड नंबर 11 निवासी पत्रकार शंकर गणेश अपने पिता श्रवण मस्करा (70), मां प्रेमा (65), अपनी पत्नी अंजू मस्करा के साथ चेनई की फ्लाइट पकड़ने पटना एयरपोर्ट आ रहे थे। इसी बीच सुबह के करीब चार बजे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बैरिया देवी माई स्थान के पास नहर पुल की रेलिंग से उनकी कार टकरा गई। हादसे में पत्रकार गणेश के माता-पिता और पत्नी की मौत हो गई। वहीं गणेश और उनके ड्राइवर डब्बू गंभीर रूप से घायल हैं। दोनो का निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दोनों घायलों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया
मामले में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस टीम को भेज कर सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन