फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Three killed in road accident in Begusarai: Speeding car overturns

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत; होली में जमुई जा रहा था परिवार, गड्ढे में पलटी कार

Mon, 25 Mar 2024 07:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 25 Mar 2024 07:58 AM IST
सार

परिजनों ने बताया है कि मुजफ्फरपुर से सभी लोग कार पर सवार होकर जमुई मायके जा रहे थे। तभी बछवारा थाना क्षेत्र के झमतिया के पास कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। 

विज्ञापन
Bihar News: Three killed in road accident in Begusarai: Speeding car overturns
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोग की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से परिवार के छह लोग होली खेलने के लिए जमुई जा रहे थे। बछवारा थाना क्षेत्र के झमटिया के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। देखते ही देखते मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


तीन लोगों की हालत गंभीर है
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मरने वालों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट के रहने वाले सुधीर कुमार की पत्नी अर्चना देवी, उसकी पुत्री नम्रता कुमारी, और एक रिश्तेदार काजल कुमारी के रूप में की गई है। घायलों में सुधीर कुमार सिंह और उनका पुत्र ओम कुमार और एक ड्राइवर शामिल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन

 

Bihar News: Three killed in road accident in Begusarai: Speeding car overturns
हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
हाेली खेलने जा रहा था पूरा परिवार
परिजनों ने बताया है कि सुधीर पत्नी और बच्चों के साथ अपने ससुराल होली खेलने के लिए जमुई जा रहे थे। बेगूसराय में हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उस कार से तीन लोगों को निकाल कर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि तीनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed