फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: This poster about Tejashwi Yadav went viral; Poster of deputy CM eating golgappa is going viral

Bihar News : तेजस्वी यादव के बारे में यह पोस्टर वायरल; डिप्टी सीएम के गोलगप्पा खाने की बात आखिर क्यों निकली

Tue, 01 Aug 2023 06:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 01 Aug 2023 06:57 PM IST
सार

Patna News : पोस्टर में लिखा गया है कि खून हो रहा है चप्पा-चप्पा और तेजस्वी खा रहे हैं गोल गप्पा-गप्पा, निवेदक प्रदेश की जनता गण। हालांकि, यह पोस्टर किसने लगाया है। इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
Bihar News: This poster about Tejashwi Yadav went viral; Poster of deputy CM eating golgappa is going viral
यह पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिन पहले यानी 31 जुलाई को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें तेजस्वी हाथ कान पूड़ी की तस्वीर शेयर की थी। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि बिहार के किस क्षेत्र में “हाथी कान पूरी” (आम बोलचाल में हाथी कान पूड़ी) परंपरागत रूप से परोसी जाती है? विशाल हाथी कान पूड़ी के साथ बुंदिया, कोहड़ा-घुघनी तथा आलू-बैंगन की सब्जी, मिश्रित चटनी एवं दही का स्वादिष्ट भोजन वर्णन से परे है। इससे पहले तेजस्वी यादव का सड़क किनारे गोलगप्पे खाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इन दोनों तस्वीरों के जवाब में पटना के इनकम टैक्स चौराहा पर तेजस्वी यादव की एक तस्वीर लगा दी गई। इस पोस्टर के जरिए तेजस्वी पर हमला बोला गया है। हालांकि पटना नगर निगम ने इस पोस्टर को हटवा दिया। 

विज्ञापन


चप्पा-चप्पा और तेजस्वी खा रहे हैं गोल गप्पा-गप्पा
पोस्टर में लिखा गया है कि खून हो रहा है चप्पा-चप्पा और तेजस्वी खा रहे हैं गोल गप्पा-गप्पा, निवेदक प्रदेश की जनता गण। हालांकि, यह पोस्टर किसने लगाया है। इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। यह पोस्टर भाजपा समर्थित वार्ड पार्षद पति नीलेश मुखिया गोलीकांड के बाद दूसरे दिन वायरल हो रहा है। इससे पहले भी भाजपा लगातार नीतीश और तेजस्वी यादव को बिहार में बढ़ रहे अपराध पर घेर रही है। भाजपा का आरोप है बिहार में फिर से जंगलराज आ गया है। लगातार आम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

 

Bihar News: This poster about Tejashwi Yadav went viral; Poster of deputy CM eating golgappa is going viral
तेजस्वी यादव हाथी कानपुड़ी के साथ यह तस्वीर शेयर की थी। - फोटो : सोशल मीडिया

सम्राट चौधरी बोले- तुष्टिकरण की आग में बिहार स्वाहा
सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि तुष्टिकरण की आग में बिहार स्वाहा! बिहार की पंगु शासन व्यवस्था के कारण आमजन का बुरा हाल है। प्रशासन को अपने आकाओं के खुश करने के लिए सिर्फ आमजनता पर गोली बरसाने की हिम्मत है, दंगाई भीड़ पर नहीं। इतना ही नहीं सम्राट चौधरी ने नीलेश मुखिया पर गोली चलने के मामले पर बिहार सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बिहार में अराजकता की स्थिति है। माफ कीजिए नीतीश बाबू। हाथ जोड़ते हैं। अब बिहार की कुर्सी छोड़िए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed