फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Theft accused shot a man for taking up the case kothia khagaria bihar police

Bihar News : केस उठाने को लेकर अधेड़ को मारी गोली, घर में चोरी करते पकड़ा गया था आरोपी

Wed, 19 Feb 2025 07:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 19 Feb 2025 07:31 PM IST
सार

Bihar : बिहार का यह गांव है, जहां कभी खूनी संघर्ष होता था। वर्चस्व की लड़ाई में अनगिनत लाशें बिछ चुकी हैं। धीरे-धीरे उस समय का अंत हो गया, लेकिन अब एक बार फिर इस तरह की घटनाएं शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Theft accused shot a man for taking up the case kothia khagaria bihar police
अस्पताल जुटे परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र स्थित कोठिया गांव का अतीत खूनी संघर्ष के लिए विख्यात है। हालांकि बीते कुछ वर्षों से इस गांव के लोग शांति माहौल में जी रहे हैं। लेकिन बुधवार को एक बार फिर कोठिया में गोलीबारी हुई है, जिसमें इसी गांव के अधेड़ निभेश यादव गोली लगने से घायल हो गये हैं। फिलहाल उनको सदर अस्पताल खगड़िया से बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। घायल बालेश्वर यादव के पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि कोठिया गांव में हत्या की खबरें अक्सर सुनने को मिलती थी, जहां कभी गैंगवार हुआ करता था।

विज्ञापन


केस उठाने को लेकर हुई घटना
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पहले निभाश यादव के घर में चोरी हुई थी, जिसमें विद्यार्थी यादव के पुत्र पिंटूश यादव को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया गया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब उसी मामले में केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी बात को लेकर आरोपी बालेश्वर यादव ने निभेष यादव पर गोली चला दी।
विज्ञापन


अपराध को लेकर चर्चित है कोठिया गांव 
 शहर से मात्र 7 किलोमीटर स्थित कोठिया गांव आपराधिक घटनाओं के लिए जाना जाता है। इस गांव में 50 से अधिक लोगों की हत्या वर्चस्व को लेकर हो चुकी है। हालांकि कुछ वर्षों से यहां शांति है। लेकिन जिस तरह बुधवार को एकबार फिर गोलीबारी हुई है इससे लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि कोठिया एकबार फिर अपने अतीत में चला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed