फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news The miscreants tied the policeman to the pillar, then abused and beat him fiercely

Bihar News: बेखौफ बदमाशों ने पुलिसकर्मी को पहले खंभे से बांधा, फिर गालियां दी और जमकर पीटा

Sun, 07 Nov 2021 02:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 07 Nov 2021 02:11 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जो भी दोषी हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। 
 

विज्ञापन
Bihar news The miscreants tied the policeman to the pillar, then abused and beat him fiercely
बिहार में बदमाशों ने पुलिसकर्मी को खंभे से बांधकर पीटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मोतिहारी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो नीतीश सरकार के सुशासन के दावे की पोल खोलता है। दरअसल, यहां के सुगौली थाने के एक पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ बखौफ बदमाश एक पुलिसकर्मी को खंभे से बांधकर पीट रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए हैं। 

विज्ञापन


जुआ खेलने पर हुआ था विवाद 
दरअसल, जो वीडियो सामने आया है वह छपरा बहास के धरमपुर गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सुगौली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जब पुलिसकर्मी वहां पहुंची तो उन्होंने जुआ खेलने से मना किया। इस पर विवाद हो गया और नौबत मारपीट की आ गई। देखते ही देखते लोगों ने एक पुलिसकर्मी को घेर लिया और उसे रस्सी के सहारे खंभे से बांध दिया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट भी की।  
विज्ञापन


दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
घटना का वीडियो सामने आने के बाद बिहार के पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है। इसके बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है और वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर ही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed