फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : The accused named in the famous Nilesh Mukhiya murder case arrested from Jharkhand, bihar police

Bihar : चर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड का नामजद आरोपी 259 दिन बाद झारखण्ड में धराया, किया चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 16 Nov 2023 05:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 16 Nov 2023 05:14 PM IST
सार

Bihar Police : दिनदहाड़े अपराधियों ने निलेश मुखिया को गोलियों से भून डाला था। परिजनों के द्वारा काफी दवाब पर पुलिस ने 259 दिन के बाद उन तीन नामजद आरोपियों में से एक को झारखण्ड से दबोचा है। बाकी के दो मुख्य आरोपी अब तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन
Bihar News : The accused named in the famous Nilesh Mukhiya murder case arrested from Jharkhand, bihar police
निलेश मुखिया काण्ड का नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के चर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड के नामजद अभियुक्त गोरख राय को पुलिस ने झारखंड से दबोच लिया है। इस हत्या में शामिल दो अन्य नामजद आरोपी पप्पू राय और धप्पू राय अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द ये दोनों भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने चर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में अबतक शूटर समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


वर्चस्व जमाने के लिए करवाई गई थी नीलेश मुखिया की हत्या 
इस संबंध में जानकारी देते हुए पटना सिटी एसपी वैभव शर्मा का कहना है कि पुलिस ने चर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में अबतक शूटर समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गये अजय राय उर्फ विशाल कुमार से कड़ी पूछताछ के दौरान उसने बताया कि नीलेश मुखिया हत्या का षड्यंत्र करने वाला मुख्यरूप से पप्पू, धप्पू और गोरख राय थे। निलेश मुखिया की हत्या कराने के लिए इन लोगों ने ही 25 लाख रुपए की सुपारी दी थी। इसी मामले में गोरख राय को पुलिस ने झारखण्ड के लोहरदगा जिले से गिरफ्तार किया है। पटना सिटी एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि पुलिस के द्वारा कड़ी पूछताछ के दौरान गोरख राय ने निलेश मुखिया हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गोरख ने बताया कि विगत 8-10 सालों से दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी, जिसमें नीलेश मुखिया इनलोगों पर भारी पड़ रहा था। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed