फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav targets Nitish Kumar and NDA over crime; Crime Bulletin, Mukesh Sahni, Jitan Sahni

Bihar News : 'बिहार में गोली मारना इतना आसान!' जीतन सहनी हत्याकांड के बाद तेजस्वी यादव ने नई सूची जारी की

Tue, 16 Jul 2024 07:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 16 Jul 2024 07:15 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो क्राइम बुलेटिन भी जारी करते है लेकिन अहंकारी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। टायर्ड नेता और रिटायर्ड अधिकारी प्रदेश की विधि व्यवस्था सम्भालेंगे तो यही हश्र होगा।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav targets Nitish Kumar and NDA over crime; Crime Bulletin, Mukesh Sahni, Jitan Sahni
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने क्राइम बुलेटिन जारी कर बिहार सरकार को घेरने की कोशिश की। तेजस्वी यादव ने कहा कि वीआईपी पार्टी के संरक्षक एवं बड़े भाई मुकेश सहनी के पिता की अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या की दुःखद खबर सुन स्तब्ध एवं मर्माहत हूं। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुख की घड़ी में परिजनों को दुःख सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में आतंकराज स्थापित हो चुका है। निरंतर कह रहा हूँ कि बिहार की डबल इंजन पावर्ड सरकार में सत्ता संपोषित, सत्ता संरक्षित और सत्ता प्रायोजित सरकारी अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वो जब चाहे, जहां चाहे, जैसे चाहे, कैसे भी, किसी की भी हत्या कर सकते है।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए सरकार सच्चाई स्वीकारने की बजाय वही घिसा-पीटा डायलॉग दोहरती रहती है कि सुशासन का राज है जबकि प्रतिदिन सैकड़ों लोग आपराधिक घटनाओं में अकाल मौत मारे जा रहे हैं। हम तो क्राइम बुलेटिन भी जारी करते है लेकिन अहंकारी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। टायर्ड नेता और रिटायर्ड अधिकारी प्रदेश की विधि व्यवस्था सम्भालेंगे तो यही हश्र होगा। 
विज्ञापन


जानिए, तेजस्वी ने किन-किन वारदातों का किया जिक्र
बिहार में बीते चार-पांच दिनों में गोली मार की जाने वाली हत्याओं की छोटी सी सूची। बिहार में सत्ता संरक्षित अपराधी जब चाहे-जहां चाहे, जैसे चाहे-जिसे चाहे, कहीं भी-कभी भी, किसे भी-कैसे भी गोली मार सकते है। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी इस आतंक राज को ही मंगलराज की मनभावन संज्ञा से अलंकृत करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1. पटना में बेलगाम अपराधियों ने की 𝟐 नाबालिग बच्चों की हत्या।
2. पटना में सरकारी बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग से 𝟐 लोगों की मौत!
3. मुंगेर में 𝟐 लोगों की सरकारी अपराधियों द्वारा गोली मार हत्या!
4. सीवान में सरकारी अपराधियों द्वारा गोली मार स्वर्ण व्यवसायी की हत्या!
5. बाढ़ में दुकानदार की गोली मार कर हत्या!
6. शेखपुरा में गोली मारकर महिला की हत्या!
7. नवादा में बकाया रुपया मांगने पर हत्या। 
8. नालंदा में सरेआम गोली मारकर महिला की हत्या।
9. मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली
10. मधुबनी में महिला की हत्या।
11. दानापुर में बेलगाम बदमाशों ने की गोली मार युवक हत्या
12. पटना में शादी समारोह में 𝟐 लोगों की गोली मारकर हत्या
13. वैशाली में बेख़ौफ़ बदमाशों ने की दर्जनों राउंड फायरिंग।
14. हाजीपुर में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार की हत्या
15. मधेपुरा में 19 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या
16. पटना के बिहटा में युवक की सरेआम गोली मार हत्या
17. अररिया में पत्रकार विमल मर्डर केस के मुख्य आरोपी की बदमाशों ने गोली मार की हत्या!
18. बांका में मछली कारोबारी की बेरहमी से हत्या
19. बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोली
20. मधुबनी में युवक की अपराधियों ने की हत्या
21. सहरसा में फायरिंग में युवक को लगी गोली
22. सीवान में प्रोफेसर पर गोलीबारी
23. बेतिया में महिला की हत्या
24. पटना में गोली मार युवक की हत्या
25. नवादा में युवक को मारी गोली।
26. बेगूसराय में पैसों को लेकर महिला की हत्या
27. पटना में बुजुर्ग की गोली मार हत्या
28. जमुई में लापता युवक का शव मिला
29. मुजफ्फरपुर में लूटने के इरादे से युवक को मारी गोली
30. बेगूसराय में सरकारी अपराधियों द्वारा RJD नेता पर 7 राउंड फायरिंग: पैर और हाथ में लगी गोली,हालत गंभीर
31. सीवान में दो पक्षों में भारी गोलाबारी।
32. माकपा नेता के पोते की बेरहमी से हत्या
33. बेगूसराय में महिला की 500₹ के लिए गला दबाकर हत्या
34. पटना के बाईपास थाना इलाके में 10 नकाबपोश अपराधियों द्वारा घरवालों को बंधक बना लूटपाट।
35. जमुई में अपराधियों ने युवक को निर्ममता से पीट ₹100000 लूटे।
36. दुल्हन को लेकर जा रहे दूल्हे की कार पर फायरिंग
37. मोतिहारी के हरसिद्धि में बैंक में डकैती! हथियार दिखाकर 8 लाख रू लूट भागे बदमाश
38. बेगूसराय में बदमाशों ने चाचा-भतीजा पर अंधाधुंध फायरिंग, लगी गोलियाँ!
39. समस्तीपुर में स्कूल के कर्मचारी पर एसिड अटैक
40. बेतिया में चोरों का आतंक, एक साथ तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed