फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav targeted NDA, Nitish Kumar, RCP Singh, Prashant Kishore: Jansuraj, RJD

Bihar: आरसीपी सिंह-प्रशांत किशोर के मिलन पर तेजस्वी यादव बोले- यह सब किसके इशारे पर हो रहा, जनता को सब पता है

Sun, 18 May 2025 03:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 18 May 2025 03:50 PM IST
सार

Patna News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। राज्य में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। यहां बिना घूस दिए कोई काम नहीं है।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav targeted NDA, Nitish Kumar, RCP Singh, Prashant Kishore: Jansuraj, RJD
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के जनसुराज में शामिल होने पर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्हांने कहा कि किसके इशारे पर यह मिलन हुआ है, जनता को अच्छे से पता है। दोनों जनता दल यूनाईटेड में थे। तब एक राष्ट्रीय अध्यक्ष थे औ दूसरे उपाध्यक्ष। अब दोनों फिर से एक ही पार्टी में आ गए हैं। यह सब कौन करवा रहा? जनता को पता है। इससे ज्यादा हमें इस मामले पर कुछ नहीं कहना है। 

विज्ञापन


आमजनों की हत्याएं हो रही हैं
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार में सत्ता संपोषित अपराधियों द्वारा चारो ओर व्यापारियों, छात्रों, महिलाओं और आमजनों की हत्याएं हो रही हैं लेकिन अचेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उनके दो सहायक वाचाल उपमुख्यमंत्री आंखों पर भ्रष्टाचार की पट्टी, कानों में तेल और मुंह में दही जमा कर मस्ती से शराबबंदी के नशे में लेटे हैं।
विज्ञापन

प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, नीतीश के 'राम' PK के साथ, आरसीपी सिंह जन सुराज में आए
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड मुख्यमंत्री सरकार नहीं चलाते थे
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि 20 वर्षों की अंधी-गूंगी-बहरी एवं भ्रष्ट, निकम्मी, नकारा और नालायक एनडीए सरकार किसी आपराधिक घटना की जवाबदेही लेती ही नहीं है। अपराधी अब बिहार में सरकार चला रहे है और मंत्री व एनडीए के विधायक अपराधियों तथा अधिकारियों के पैर छूकर खुद को धन्य समझ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2005 से पहले अफसरों का राज नहीं था। 2005 से टायर्ड मुख्यमंत्री नहीं थे और रिटायर्ड मुख्यमंत्री सरकार नहीं चलाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed