फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav hits back at Nitish govt, Aurangabad, RJD, DK boss

Bihar News: तेजस्वी का दावा, बोले- साढ़े तीन आदमी चला रहे सरकार, DK बॉस के बारे में ऐसा कहा

Mon, 20 Jan 2025 01:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 20 Jan 2025 01:31 PM IST
सार

Tejaswi Yadav: कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद आए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमावार को प्रेस वार्ता के दौरान नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav hits back at Nitish govt, Aurangabad, RJD, DK boss
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा और तीखा वार किया है। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद आए तेजस्वी यादव ने सोमावार को यहां प्रेसवार्ता में कहा कि बिहार में नीतीश कुमार नही बल्कि साढ़े तीन लोग सरकार चला रहे है। उन्होंने कहा कि सीएम से भी उपर सुपर सीएम है। वह सुपर सीएम डीके बॉस है। हालांकि, उन्होंने डीके बॉस के नाम का खुलासा करने से परहेज किया।
विज्ञापन


सीएम नीतीश का हेल्थ कार्ड जारी करने की फिर की मांग
तेजस्वी सीएम पर हमला करने में इतने पर ही नही रूके। आगे उन्होने फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेल्थ कार्ड जारी किए जाने की मांग की। कहा कि उम्र के एक पड़ाव पर शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ जाती है। ऐसी समस्याएं नीतीश कुमार के साथ भी है। अब वे सरकार चलाने के लिए फिट नही है। सीएम थक चुके है। थके हुए आदमी और रिटायर्ड अधिकारी से बिहार नही चलने वाला है। बिहार के लोगों ने उन्हे 20 साल मुख्यमंत्री के रूप में देख लिया। एक ही जमीन पर 20 साल तक एक ही ब्रांड का बीज डालने पर जमीन खराब हो जाता है। बिहार में नया बीज डालने की जरूरत है। इस जरूरत को जनता भी पहचान रही है क्योकि अब उनके पास कुछ करने का न तो स्टेमिना है, न विजन और न ही कोई ब्लू प्रिंट है। वें खुद ही कहते है कि अब बिहार में करने को कुछ बचा नही है। मतलब उनके पास कुछ करने की क्षमता ही नही बची है। इसी कारण वें ऐसा बोलते है। कहा कि बिहार के लिए करने के लिए तेजस्वी के पास बहुत कुछ ही नही सब कुछ है। इसीलिए जनता अब नीतीश कुमार को दूर करने वाली है और विधानसभा चुनाव में उनका दूर होना भी तय है।
विज्ञापन


बिहार में राजद-कांग्रेस का गठबंधन बरकरार
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में राजद-कांग्रेस का गठबंधन आज भी बरकरार है। यह मिथ्या प्रचार किया जा रहा है कि गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही था। इस बात को वें सिरे से खारिज करते है। कांग्रेस से हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले से था, आज भी है और विधानसभा चुनाव में भी रहेगा। इसमें किंतु-परंतु की कही कोई गुंजाइश नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जातीय सर्वे पर राहुल गांधी के हालिया बयान को सही ठहराया
तेजस्वी ने राहुल गांधी के बिहार के जातीय सर्वे पर दिए गए बयान को सही ठहराया। कहा कि राहुल गांधी ने गलत क्या कहा है? जब जातीय सर्वे के आंकड़ों का राज्य सरकार कोई उपयोग ही नही कर रही है। सर्वे की रिपोर्ट को सरकार ने गतालखाते में डाल रखा है तो फिर सर्वे कराने के मायने ही क्या रह गए? राहुल गांधी ने इसी वजह से जातीय सर्वे पर सवाल उठाया है।


अपनी ही पार्टी के नेताओं को दी नसीहत
तेजस्वी ने औरंगाबाद के ओबरा थाना के बेल और मदनपुर के सढ़ैल में हुई मॉब लीचिंग की घटनाओं को लेकर राजद द्वारा पीड़ितों के आंसू पोंछने नही जाने के सवाल पर अपनी ही पार्टी के नेताओं को नसीहत दी। कहा कि दोनों ही घटनाएं बेहद निंदनीय है। किसी भी घटना में जाति नही देखनी चाहिए। राजद सभी जातियों ए टू जेड की पार्टी है। इस नाते हमारी पार्टी के एमपी-एमएलए और अन्य सभी नेताओं को दोनों घटनाओं को लेकर पीड़ितों के गांव जाने चाहिए। पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने चाहिए। शीघ्र ही हमारी पार्टी के नेता पीड़ितों से उनके गांव जाकर मिलेंगे और उन्हे न्याय दिलाने का काम करेंगे। प्रेसवार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह, जहानाबाद के सांसद व राजद के औरंगाबाद संगठन प्रभारी सुरेंद्र यादव, औरंगाबाद के सांसद अभय कुमार सिंहा उर्फ अभय कुशवाहा, रफीगंज के विधायक मो. नेहालुद्दीन, नबीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डबल्यू सिंह, गोह के विधायक भीम कुमार सिंह, पूर्व मंत्री व राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश पासवान एवं औरंगाबाद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा आदि राजद नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed