फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav claims victory of Indi alliance; Targeted at BJP; RJD, Lok Sabha Elections, Araria

Lok Sabha Election: तेजस्वी का दावा, बोले- राजद और महागठबंधन का तूफान चल रहा, भाजपा का सफाया हो गया

Sun, 05 May 2024 04:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 05 May 2024 04:42 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि हमलोग तीसरी बार यहां की सभी पांचों सीटें जीत रहे हैं। अगले चरण के चुनाव में भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav claims victory of Indi alliance; Targeted at BJP; RJD, Lok Sabha Elections, Araria
तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

लोकसभा चुनाव में सभी दल के नेता अपनी अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी 400 सीटें जीतने का दावा कर रही है। वहीं अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंन कहा है कि बिहार में राजद और महागठबंधन का तूफान चल रहा है। इस बार इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हमलोग तीसरी बार यहां की सभी पांचों सीटें जीत रहे हैं। अगले चरण के चुनाव में भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

विज्ञापन


आपके आने से जनता को नौकरी क्यों नहीं मिली?
इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को घेरने की कोशिश की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आप स्वयं से यह सवाल पूछना और स्वयं को उत्तर देना कि आपने 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार में 40 में से 33 सीटें और 2019 में 39 सीटें जीत लीं। 10 साल से आपकी डलब इंजन की सरकार है। फिर आपके आने से जनता को नौकरी क्यों नहीं मिली?
विज्ञापन


तेजस्वी ने जनता से पूछ रहे यह सवाल
तेजस्वी यादव ने जनता से पूछा कि मोदी ने 10 वर्षों में आपके गाँव को क्या दिया? मोदी ने 10 वर्षों में आपके जिला और क्षेत्र को क्या दिया? मोदी ने क्या आपके गांव के स्कूल को अपग्रेड किया? मोदी ने क्या आपके गाँव में हॉस्पिटल बनवाया? मोदी ने क्या आपके जिला और क्षेत्र में उद्योग लगवाया? 10 वर्षों में क्या कोई बड़ा निवेश बिहार के लाए? 10 वर्षों में जितना निवेश और विकास गुजरात का हुआ उतना बिहार में क्यों नहीं हुआ? 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed