फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav attacks PM Modi and BJP, Mukesh Sahni goes to Lok Sabha seat

Bihar News : तेजस्वी यादव बोले- भाजपा वालों के लिए अब महंगाई भौजाई और महबूबा हो गई, देश संकट से गुजर रहा

Tue, 09 Apr 2024 04:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 09 Apr 2024 04:55 PM IST
सार

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जिनके पिता एक समाजवादी नेता थे उनके बेटे कुमार सर्वजीत को टिकट दिया है। एनडीए ने अपना प्रत्याशी जो उतारा है वह पहले हमारे साथ में थे अभी एनडीए ने प्रत्याशी बनाया है। 10 साल से मोदी पीएम हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav attacks PM Modi and BJP, Mukesh Sahni goes to Lok Sabha seat
तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया लोकसभा क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी के सभा से पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव की दूसरी चुनावी सभा हुई। मंगलवार दोपहर बाद जिले के चाकंद प्रखंड के चाकंद हाई स्कूल के मैदान में तेजस्वी यादव और उनके साथ मुकेश साहनी ने चुनावी सभा में हुंकार भरा। खास बात यह भी कि तेजस्वी यादव गया लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत कुमार की जीत  सुनिश्चित कराने के लिए दूसरे दिन भी चुनावी सभा किया। कुमार सर्वजीत बोधगया विधानसभा क्षेत्र से राजद के विधायक भी हैं। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह 2024 का आम चुनाव लेकिन यह खास चुनाव है समझने की आवश्यकता है। देश संकट से गुजर रहा है। युवा रोजगार की जगह घर में बैठा है। सविंधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। आज हिटलर बने है। 2020 में हमने 4 विधायक बनाया। बिना समर्थन के नीतीश कुमार सीएम नहीं बनते। एक षड्यंत्र के तहत विधायको को खरीदकर हमे रोड पर ला दिया है। बिहार का सभी 40 सीट हरा कर दिखाएंगे यह गारंटी है। मुकेश सहनी को फ्लावर समझा था लेकिन फायर है पुष्पा वाला।

विज्ञापन


बेरोजगार घूमेगा तो शादी भी नहीं होगा
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जिनके पिता एक समाजवादी नेता थे उनके बेटे कुमार सर्वजीत को टिकट दिया है। एनडीए ने अपना प्रत्याशी जो उतारा है वह पहले हमारे साथ में थे अभी एनडीए ने प्रत्याशी बनाया है। 10 साल से मोदी पीएम हैं। शिक्षा ,गरीबी,महंगाई कम,बेरोजगारी दूर,पलायन रुकी है। गया के लिए सवाल पूछने आए है। आपके जिला,गांव के लिए मोदी ने क्या किया है। 5 साल में सिर्फ चुनाव के समय में मोदी आएंगे। मोदी कहते है देश का चुनाव है। लेकिन हम कहते है गांव,पंचायत,प्रखंड,जिला,प्रदेश विकास नहीं करेगा तो देश कैसे विकास करेगा। मोदी से कोई दुश्मनी नहीं है विपक्ष में है सवाल पूछने का अधिकार है। जनता को भी यह अधिकार है। मोदी की बात नहीं मुद्दे की बात होनी चाहिए। डिग्री के बाद भी नौकरी नहीं मिल रहा है। बेरोजगार घूमेगा तो शादी भी नहीं होगा। हमने कहा था 10 लाख लोगो को सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे तो 17 महीने में 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है।  तेजस्वी यादव ने कहा कि यही भाजपा वाला लोग पहले गाना गाते थे महंगाई डायन खायत है अब महंगाई भौजाई और महबूबा हो गई है। राशन,सरकारी नौकरी देने का काम मेरी सरकार करेगी। जब गरीबी समाप्त हो गई है तो 80 करोड़ लोगो को अनाज क्यों बांट रहे है। कुछ मीडिया मोदी मोदी करने में लगे है। कभी मंदिर में जाकर लोटपोट हो जायेंगे अगर ऐसा है तो हमलोग भी चलिए मंदिर। नवादा में मोदी जय छठी मईया कहते है हमारी मां तो पहले से छठ पूजा करती आ रही है। भाजपा वाले धर्म की राजनीति करता है।
विज्ञापन


मुसलमान मतदाता की आबादी 38 से 40 हजार के बीच
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से आठ बार से सुरेंद्र यादव विधायक बनते चले आ रहे हैं। वें 1990 से लगातार विधायक हैं। यह वही सुरेंद्र यादव है जिन्हें महागठबंधन ने इस बार जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है। यादव बहुल इलाका बेलागंज होने की वजह से लगातार सुरेंद्र यादव जीतते चले आ रहे हैं। यहां एमवाई समीकरण को साधने में राजद अक्सर सफल रहे है। दरअसल मुसलमान मतदाता की आबादी 38 से 40 हजार के बीच है। इसके बाद यादव मतदाता 62 हजार के करीब हैं। इसके बाद कोयरी कुशवाहा 22 से 25 हजार के बीच हैं। वहीं सवर्ण के 40 हजार मतदाता हैं। अति पिछड़ा 72 हजार के करीब हैं। इसलिए महागठबन्धन एमवाई समीकरण के साथ ही अति पिछड़ा वर्ग को साधने में जुट गया है। यही वजह है कि सोमवार को एनडीए के हम के विधायक ज्योति देवी के गढ़ बाराचट्टी विधानसभा में सेंधमारी करने के बाद मंगलवार को तेजस्वी यादव गया के बेलागंज विधानसभा में चुनावी सभा आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed