फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav attacks CM Nitish Kumar and PM Modi: Bihar Politics

Bihar: 'अपनी कुर्सी बचाने के लिए बिहार को बर्बाद कर रहे पीएम और सीएम'- तेजस्वी ने AI तस्वीर बनाकर लिखी यह बात

Tue, 08 Jul 2025 10:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 08 Jul 2025 10:47 AM IST
सार

Bihar Election: दो जुलाई को राजद सुप्रीमो ने लालू प्रसाद यादव ने कृत्रिम मेधा का प्रयोग कर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला था। अब ऐसा ही उनके बेटे ने किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दोनों दिग्गजों पर बड़ा आरोप लगाया है। आइए जानते हैं पूरा मामला... 

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav attacks CM Nitish Kumar and PM Modi: Bihar Politics
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश की यह तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। अपने पिता लालू प्रसाद की तरह ही उन्होंने भी एआई इमेज का इस्तेमाल कर पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर निशाना साधा। तेजस्वी ने इन दोनों नेताओं की तस्वीर शेयर की और लिखा कि प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी दोनों अपनी कुर्सी बचाने के लिए बिहार को बर्बाद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के हाथ में एक पंपलेट दिखाया। इसमें लिखा है कि लूट, हत्या, चोरी, डकैती और भष्ट्रचार। तेजस्वी यादव का कहना है कि नीतीश सरकार के राज में कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है। इनके राज में खुलेआम बलात्कार, हत्या और डकैती हो रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के हाथ में एक पंपलेट दिखाया। इसमें लिखा है कि केंद्र की सत्ता बचा रहे हैं, बिहार को सता रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र की सत्ता बचाने के लिए पीएम मोदी बिहार की जनता को सता रहे हैं। 
विज्ञापन

Bihar News: Tejashwi Yadav attacks CM Nitish Kumar and PM Modi: Bihar Politics
लालू प्रसाद ने शेयर की पीएम मोदी और सीएम नीतीश की यह तस्वीरें। - फोटो : सोशल मीडिया।

तेजस्वी से पहले लालू ने ऐसे बोला था हमला
दो जुलाई राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला था। उन्होंने इस बार कृत्रिम मेधा (AI) का इस्तेमाल किया और पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर बना दी। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की डिलीवरी बॉय वाली तस्वीर के साथ लिखा कि बिहार की गलियों में दो डिलीवरी बॉय देखे गए हैं। इनमें से एक के बैग में अच्छे दिन और दूसरे के बैग में विशेष राज्य का दर्जा है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि 10 साल से डिलीवरी पेंडिंग है। लेकिन, अब ऑर्डर कंफर्म होने की बात कह रहे हैं। लालू प्रसाद ने आगे कहा कि चुनाव के वक्त बिहार की गलियों में झूठे वादों की फ्री डिलीवरी करने वाले जुमलेबाज अब खूब घूमेंगे। वहीं राजद ने तंज कसते हुए लिखा कि एनडीए सरकार में सड़क के बीचोंबीच पेड़ है। सड़क पर नदी बह रही है। जंक्शन के बाहर सब डूबा है। डबल इंजन सरकार का विकास अजूबा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed