फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tej Pratap Yadav targeted NDA government; BJP, PM Modi's Bihar visit, RJD, Lalu family

Tej Pratap Yadav : गर्लफ्रेंड कांड के बाद तेज प्रताप का दूसरा मैसेज आया; परिवार-पार्टी की लाइन से नहीं डिगे

Fri, 30 May 2025 05:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 30 May 2025 05:07 PM IST
सार

Bihar News: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने नौकरी, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधा, अपराध, पलायन, भ्रष्टाचार, नौकरशाही, शिक्षा, सड़क समेत कई मुद्दों पर एनडीए सरकार को फेल बताया। तंज कसते हुए लिखा कि हमारा कुर्सी का खेल है, हर विषय में फेल है। 

विज्ञापन
Bihar News: Tej Pratap Yadav targeted NDA government; BJP, PM Modi's Bihar visit, RJD, Lalu family
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट व महिला के साथ तस्वीर को लेकर राष्ट्रीय जनता दल से निष्कासित किए गए तेज प्रताप यादव का दूसरा मैसेज आया है। सोशल मीडिया पोस्ट और निजी जीवन को लेकर तो उन्होंने कुछ नहीं कहा। लेकिन, जो बयान दिया, उससे स्पष्ट हो गया है कि तेज प्रताप यादव ने राजनीति नहीं छोड़ी है। वह आज भी परिवार और पार्टी की लाइन पर ही चल रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होंने एनडीए को विकास के मामले में फिसड्डी भी बता दिया। 

विज्ञापन


तेज प्रताप यादव ने हिसाब देने के लिए कहा
 जिस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे उसी समय तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 20 वर्षों की एनडीए सरकार के पास अपने काम काज का हिसाब देने के लिए कुछ नहीं है इसलिए 35 साल पहले बनी सरकार के 15 साल का रोना रोने वाले पहले अपने 20 साल का हिसाब दें। 

विज्ञापन


तस्वीर शेयर करते हुए एनडीए पर कसा तंज
तेज प्रताप यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ हमारी उपलब्धियां लिखते हुए एक सादे कागज की तस्वीर लगा दी। इस पर लिखा कि हमारे पर दिखाने के लिए कुछ है ही नहीं। यानी तेज प्रताप यादव इस तस्वीर के जरिए यह कहना चाह रहे हैं कि एनडीए सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है। 
परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप का पहला संदेश



जानिए, किस पोस्ट ने मचाया था बवाल पोस्ट के बाद 
24 मई की शाम को तेज प्रताप यादव के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से अकाउंट से पोस्ट शेयर किया गया। इसमें तेज प्रताप एक लड़की के साथ दिख रहे थे। इसमें लिखा गया था कि मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम ******* है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं। मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं....? इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे। हालांकि यह पोस्ट कुछ देर बाद ही डिलीट कर ली गई। 

तेज प्रताप ने कहा था- मुझे बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा
इसके बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर उक्त पोस्ट के बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि  "मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतको और फॉलोअर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें..."

बवाल मचा तो राजद सुप्रीमो ने परिवार और पार्टी से बाहर निकाला
इधर, सोशल मीडिया मचे बवाल और विपक्ष के सवालों को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और तेज प्रताप के पिता लालू यादव ने  तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने लिखा था कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed