{"_id":"6724cf384fd2c9950d09900d","slug":"bihar-news-teacher-died-in-road-accident-in-patna-female-teacher-injured-bihar-police-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : विद्यालय से लौटने के दौरान शिक्षक की मौत, महिला शिक्षिका सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : विद्यालय से लौटने के दौरान शिक्षक की मौत, महिला शिक्षिका सहित दो घायल
Fri, 01 Nov 2024 06:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 01 Nov 2024 06:23 PM IST
सार
Bihar : विद्यालय से लौटने के दौरान सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षिका सहित दो अन्य लोग घायल हो गये। फिलहाल उन घायलों को बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ऑटो।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना में ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। साथ ही ऑटो में सवार एक अन्य शिक्षिका और ऑटो चालक घायल हो गये। मृतक की पहचान पटना के मीठापुर निवासी राजेश कुमार (50) के रूप में हुई है। घायल महिला शिक्षिका रामकृष्ण नगर निवासी प्रियंका (30) और ऑटो चालक विग्रहपुर निवासी सुरेश कुमार (52) हैं।ड्यूटी कर घर लौटने के दौरान वह दुर्घटना के शिकार हो गए।
विज्ञापन
विद्यालय से लौटने के दौरान हुआ हादसा
घटना के संबंध में फतुहा थाना प्रभारी रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि राजेश नालंदा जिले के नागरनौसा थाना क्षेत्र के वडीहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। राजेश कुमार एक सीएनजी ऑटो में सवार होकर दनियावां की ओर से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार शिक्षक राजेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में ऑटो में सवार एक महिला शिक्षक और ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना होते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े और आननफानन में उन घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ,जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है।
विज्ञापन