फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Student fainted in Bihar Board examination hall Khagaria bihar

Bihar Board : परीक्षा हॉल में बेहोश हुई छात्रा, प्रशासन ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती; डॉक्टरों ने बताई वजह

Thu, 20 Feb 2025 12:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 20 Feb 2025 12:07 PM IST
सार

Bihar Board Exam: इंटर और फिर मैट्रिक की परीक्षा के दौरान पेट दर्द और प्रसव पीड़ा के मामले सामने आये थे। अब परीक्षा केंद्र के अंदर फिर एक छात्रा बेहोश हो गई। आननफानन में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। इस बार भी डॉक्टरों ने उसके बेहोशी की वजह बताई है। 

विज्ञापन
Bihar News : Student fainted in Bihar Board examination hall Khagaria bihar
इलाज कराती परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खगड़िया जिले मुख्यालय के बीएड कॉलेज रांको परीक्षा केन्द्र पर गुरुवार को एक मैट्रिक की परीक्षा दे रही छात्रा अचानक बेहोश हो गई। छात्रा के बेहोश होते ही परीक्षा केन्द्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।  छात्रा की पहचान गंगौर थाना क्षेत्र के जलकौड़ा निवासी चन्द्रदेव साह की 14 वर्षीय पुत्री तेजस्वी कुमारी के रुप में हुई है। वह जलकौड़ा हाई स्कूल की छात्रा है। परिजनों ने बताया कि छात्रा बराबर अस्वस्थ्य रहती है। वहीं परीक्षा के टेंशन के कारण भी वह बेहोश हुई है। इधर डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा की जांच की गई है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


परीक्षा देने के दौरान हुई थी बेहोश
बीएड कॉलेज रांको परीक्षा केन्द्र पर बेहोश हुई उक्त छात्रा के बारे में कॉलेज प्रशासन का कहना है कि गुरुवार को प्रथम पाली की परीक्षा जैसे ही शुरु हुई, छात्रा परीक्षा हॉल में एकाएक बेहोश होकर गिर गई। उसे केन्द्र में मौजूद शिक्षक एंव प्रशासन के लोगों के द्वारा तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों की माने तो बेहोशी का कारण भोजन का नहीं करना भी हो सकता है। 
विज्ञापन


शांतिपूर्ण परीक्षा का हो रहा है आयोजन
 जिले में मैट्रिक परीक्षा का संचालन 35 परीक्षा केन्द्रों पर हो रहा है, जहां प्रशासन कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन के लिए सभी तरह की तैयारियां की गई है। बीते 17 फरवरी से आयोजित इस मैट्रिक परीक्षा का गुरुवार को चौथा दिन है, जो 25 फरवरी तक आयोजित होना है। वहीं परीक्षा में कुल 29314 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed