{"_id":"660588b1034a5a88830417c7","slug":"bihar-news-student-died-to-drowning-in-ganga-in-patna-bihar-police-rajendra-setu-ganga-ghat-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : नहाने गए तीन दोस्तों में एक की डूबने से मौत, डूबते देख दोनों दोस्त भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : नहाने गए तीन दोस्तों में एक की डूबने से मौत, डूबते देख दोनों दोस्त भागे
Thu, 28 Mar 2024 08:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 28 Mar 2024 08:41 PM IST
सार
Bihar : तीन दोस्त नहाने के लिए गंगा नदी गये। नहाने के क्रम में एक साथी डूबने लगा। उसे डूबते देख उसके अन्य दो साथी जल्दी से पानी से निकलकर घर भाग गये। उक्त छात्र की डूबने से मौत हो गयी।
विज्ञापन
गंगा घाट पर जुटे परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक दोस्त की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई, जबकि साथ नहाने गए दो दोस्तों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते के बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। घटना हाथीदह थाना क्षेत्र के राजेंद्र सेतु गंगा घाट की है।
विज्ञापन
दोस्त को डूबते देख अन्य दो दोस्त फरार हो गये
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि गुरुवार की शाम मोहल्ले के कुछ बच्चे नहाने गए थे। नहाने के क्रम में एक बच्चा पानी के तेज बहाव के बीच चला गया और डूबने लगा,जबकि उनके अन्य साथी उसे देखकर आननन फानन में गंगा नदी से बाहर निकले और घर चले गए। घर जाकर उन्होंने इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को दी। इस बात की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव के लोग दौड़कर गंगा घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन