फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : STF arrested sand mining mafia and notorious criminals bhojpur news

Bihar News : एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालु खनन माफिया और कुख्यात अपराधकर्मी पिता-पुत्र चढ़े पुलिस के हत्थे

Sun, 03 Nov 2024 06:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 03 Nov 2024 06:42 PM IST
सार

Bihar : बिहार एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एसटीएफ ने अवैध बालु खनन माफिया और कुख्यात अपराधकर्मी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पर हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित लगभग दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Bihar News : STF arrested sand mining mafia and notorious criminals bhojpur news
गिरफ्तार बालू माफिया सत्येन्द्र पाण्डेय और उसका पुत्र नीरज पाण्डेय। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालु खनन माफिया और कुख्यात अपराधकर्मी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में सत्येन्द्र पाण्डेय एवं उसका पुत्र नीरज पाण्डेय है। पुलिस का कहना है कि दोनों पिता-पुत्र पर  हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित लगभग दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।  सत्येन्द्र पाण्डेय के विरूद्ध भोजपुर जिला के कोईलवर थाना में हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 15 कांड दर्ज हैं, जबकि नीरज पाण्डेय के विरूद्ध भोजपुर जिला के कोईलवर थाना में हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 11 कांड दर्ज है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी हैं पिता-पुत्र 
गिरफ्तारी के संबंध में एसटीएफ का कहना है कि बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और पटना जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भोजपुर जिला के दो अवैध बालू खनन माफिया एवं कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उन अपराधियों की पहचान भोजपुर जिला अंतर्गत कोइलवर थाना क्षेत्र के पचरुखिया कला गांव निवासी स्व० रामेश्वर पाण्डेय के पुत्र सत्येन्द्र पाण्डेय और सत्येन्द्र पाण्डेय के पुत्र नीजर पाण्डेय के रूप में की गई है।
विज्ञापन


वर्चस्व की लड़ाई में सारण के दो लोगों की हुई थी हत्या 
उक्त अपराधकर्मियों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर दिनांक 02 मई 2024 को  सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी हूंगी महतो के पुत्र विकास महतो और उसी गांव के  तुलसी राय के पुत्र सुरर्शन राय का अवैध बालू खनन हेतु वर्चस्व की लड़ाई में हत्या कर दी गई थी। एसटीएफ का कहना है कि कुख्यात अपराधी सत्येन्द्र पाण्डेय अवैध बालु खनन में "पाण्डे गिरोह" चलाता है, जिसका यह सरगना है एवं उसका पुत्र नीरज पाण्डेय इस गिरोह का सक्रिय सदस्य है। सत्येन्द्र पाण्डेय और उसके पुत्र नीजर पाण्डेय को कोइलवर (भोजपुर) थाना कांड सं0 210/24 दिनांक 02.05.2024 घारा 302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट में रूपसपुर (पटना) थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed