फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Stampede in jehanabad vanavar shiv mandir shideshwar dham on sawan 2024 somvar many died bihar

Bihar Stampede : सोमवारी पर जहानाबाद के वाणावार सिद्धेश्वर धाम में भगदड़; अब तक सात लोगों की मौत, कई घायल

Mon, 12 Aug 2024 06:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 12 Aug 2024 06:28 AM IST
सार

Bihar News : सावन पर सोमवारी की सुबह-सुबह बिहार के जहानाबाद में बड़ा हादसा हुआ। वाणावार सिद्धेश्वर धाम में ऐसी भगदड़ मची कि देखते ही देखते सात शव निकाले जा चुके हैं। सोमवार सुबह सूर्योदय के समय ही यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Bihar News : Stampede in jehanabad vanavar shiv mandir shideshwar dham on sawan 2024 somvar many died bihar
वाणावर पहाड़ स्थित सिद्धेश्वर धाम में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जहानाबाद जिले से सावन की चौथी सोमवारी पर बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई है। घटना वाणावार सिद्धेश्वर धाम के भक्तों की भीड़ के बीच हुई। बताया जा रहा है कि चौथी सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। वाणावार पहाड़ पर पतालगंगा से जो सीढी जाती है उसपर दर्जनों श्रद्धालु चढ़ और उतर रहे थे। मंदिर के पास सीढ़ी पर कांवरियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। मंदिर के पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात काबू पाने की कोशिश की लेकिन अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ होते ही इधर-उधर लोग  भागने लगे। अंधेरे में लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए इधर-उधर भागने लगे। इधर, पुलिस जब तक हालात को नियंत्रित करती तब तक पांच महिला समेत सात श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया। सोमवार को सूर्योदय से पहले ही यह हादसा हुआ। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। मंदिर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मरने वाले के परिजनों को चार-चार लाख का अनुग्रह अनुदान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगदड़ में सात लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने इस हादसे में घायल हुये लोगों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Bihar News : Stampede in jehanabad vanavar shiv mandir shideshwar dham on sawan 2024 somvar many died bihar
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

डीएम और एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचे
जहानाबाद के थानेदार दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि हादसे के बाद डीएम और एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वह हालात का जायजा ले रहे हैं। अब तक सात लोगों की मौत की सूचना मिली है। हमलोगों मृत और घायल लोगों के परिजनों से मिल रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं। मरने वालों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद हम शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मरने वालों में गया के मोर टेकरी निवासी पूनम देवी, जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लडौआ गांव की निशा कुमारी, जल बीघा के नाडोल की सुशीला देवी, नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव की नीता देवी, प्यारे पासवान और राजू कुमार शामिल हैं। वहीं एक अन्य महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। 

पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप
वहीं मखदुमपुर निवासी कृष्णा कुमार ने दावा किया है कि सात से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जहानाबाद सदर अस्पताल में कोई विधि व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं जहानाबाद पहाड़ पर भी प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। केवल चार-पांच पुलिसकर्मी किनारे-किनारे खड़े थे। कोई देखरेख करने वाले नहीं होने के कारण दर्शन करने वाले श्रद्धालु मनमानी कर रहे थे। धक्का-मुक्की करते हुए आगे बढ़ रहे थे। दो तरफ से रास्ता खुलने के कारण ऊपर काफी भीड़ हो जाती है। इसी कारण भगदड़ मची। मेरे परिवार से एक 20 साल की लड़की (निशा कुमारी) की मौत हो गई। एक लाश गाड़ी में पड़ी है। वह 35 साल के युवक की लाश है। अगर विधि व्यवस्था दुरुस्त रहती तो 35 साल का युवक नहीं मरता। एक मासूम बच्चे की मां मर गई है। वह रो-बिलख रहा है। उसे कोई देखने वाला है। एक-एक एंबुलेंस में चार-चार लोगों की लाशें लोड कर भेजी गई है।

Bihar News : Stampede in jehanabad vanavar shiv mandir shideshwar dham on sawan 2024 somvar many died bihar
घायलों का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
हमलोगों के सामने ही विवाद हुआ था
प्रत्यक्षदर्शी मनोज ने बताया कि अगर प्रशासन ने अच्छा काम किया होता, तो फूल विक्रेता झगड़ा नहीं करता। हमलोगों के सामने ही विवाद हुआ था। इतने सारे श्रद्धालु वहां फंसे हुए थे, किसी ने मुझे वहां से निकाला। अगर मैं एक या दो मिनट और वहां फंसा रहता, तो मेरी भी मौत हो जाती। पुलिस मौके पर कहीं नजर नहीं आ रही थी। मामले में जदयू के जिलाध्यक्ष ने बताया कि बराबर में हादसा हुआ है। सात लोगों की मौत हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है। जहानाबाद के बाराबर स्थित सिद्धेश्वर धाम में सोमवारी को लेकर भीड़ काफी बढ़ गई थी। इसी बीच अचानक भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed