फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Speculation of some Congress-RJD MLAs joining NDA; Know what the MLA said; BJP, Rohtas, sasaram

Bihar News : कांग्रेस-राजद के यह विधायक भी जाएंगे सत्ता के साथ! यह MLA इस सवाल पर अभी क्या कह रहे, जानें

Wed, 28 Feb 2024 05:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 Feb 2024 05:34 PM IST
सार

महागठबंधन में टूट पर बिहार सरकार ने मंत्री श्रवण कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि यह तो शुरूआत है कि आगे-आगे देखिए होता है। जो खेल करने का दावा करते थे। उनके साथ खेला हुआ। तेजस्वी यादव अपना कुनबा बचाएं।

विज्ञापन
Bihar News: Speculation of some Congress-RJD MLAs joining NDA; Know what the MLA said; BJP, Rohtas, sasaram
सीएम नीतीश कुमार, राहुल गांधी और लालू प्रसाद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महागठबंधन के कुछ और विधायक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खेमे में जा सकते हैं। मंगलवार को राजद के एक और कांग्रेस से दो विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। महागठबंधन में टूट पर बिहार सरकार ने मंत्री श्रवण कुमार ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह तो शुरूआत है कि आगे-आगे देखिए होता है। जो खेल करने का दावा करते थे। उनके साथ खेला हुआ। तेजस्वी यादव अपना कुनबा बचाएं। विधायकों को अपने नेता पर विश्वास नहीं है। मंत्री श्रवण कुमार के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। विधाससभा परिसर में रोहतास जिले कुछ विधायकों के नाम पर अटकलें लगाई जा रही थीं। कारण यह है कि रोहतास जिले के चेनारी विधानसभा से मुरारी गौतम भाजपा में शामिल हो गए। अब करगहर विधानसभा से कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा और सासाराम विधानसभा से राजद विधायक राजेश गुप्ता के नाम पर चर्चा हो रही है। सत्ता पक्ष के साथ जाने की बात को लेकर 'अमर उजाला' ने इन दो विधायकों से बात करने की कोशिश की। आइए जानते हैं, इन्होंने क्या कहा...

विज्ञापन


राजद विधायक ने कह दी यह बात
राजद विधायक राजेश गुप्ता ने सत्ता पक्ष के साथ जाने की बात खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हम हमारे नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद के साथ हैं भविष्य में राजद के साथ ही रहेंगे। किसी अन्य दल के बारे में सोचने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। जो इस तरह के अफवाह उड़ा रहे और बयानबाजी कर रहे हैं, उन्हें उचित समय पर जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में मैं राजद पार्टी के साथ हूं और आगे भी मरते दम तक राजद के साथ ही रहूंगा।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक बोले- छवि धूमिल करने की कोशिश
करगहर विधानसभा से कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा ने बताया कि हमारे बारे में इस तरह की सोच रखना और चर्चा करना ही बड़े शर्म की बात है। अगर मुझे या अन्य किसी और विधायक को जब भाजपा में शामिल होना ही होता तो सभी लोग एक साथ मिलकर पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाते। ना कि बारी-बारी से सभी लोग किसी भी दल में शामिल होते। कोई भी दल जब विधायकों को तोड़ना चाहती है तो एक साथ सभी को तोड़ने की कवायत करती है। ना कि आज दो विधायक तोड़े और कल एक विधायक तोड़े। इसलिए यह बिल्कुल ही निराधार है और इस तरह चर्चाएं हमारी छवि को धूमिल करने का प्रयास है। सत्ता पक्ष के लोग इस तरह की अफवाह उड़ा रहे हैं इसमें कोई सच्चाई नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed