फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : specially enabled candidates chased away from BPSC, protest on rigging in bpsc teacher result

Bihar Result : बीपीएससी के बाहर पहुंचे दिव्यांग अभ्यर्थियों को पुलिस ने धकियाया; इस आरोप के साथ आए थे, हटाए गए

Thu, 26 Oct 2023 12:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 26 Oct 2023 12:51 PM IST
सार

BPSC TRE : पुलिसकर्मी दिव्यांग अभ्यर्थी को धकियाते दिखे। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षक अभ्यर्थी दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Bihar News : specially enabled candidates chased away from BPSC, protest on rigging in bpsc teacher result
दिव्यांग छात्र के साथ दुर्व्यवहार करते दिखे पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट देने के बाद अभ्यर्थी लगातार गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। दर्जनों अभ्यर्थी रोज बीपीएससी कार्यालय के बाहर पहुंचते हैं और रिजल्ट की जांच की मांग करते हैं। गुरुवार को दिव्यांग अभ्यर्थी बीपीएससी ऑफिस के गेट के पास पहुंचे और धरना पर बैठ गए। इसी बीच पुलिस वहां पहुंची और दिव्यांग अभ्यर्थियों को वहां से जाने के लिए कहने लगी। जब वह नहीं माने तो पुलिसकर्मी दिव्यांग अभ्यर्थी को धकियाते दिखे। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षक अभ्यर्थी दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कट ऑफ से ज्यादा अंक लाने के बावजूद रिजल्ट नहीं आया
वहीं धरने पर बैठे दिव्यांग अभ्यर्थियों का कहना है कि कट ऑफ से ज्यादा अंक लाने के बावजूद हमारा रिजल्ट नहीं आया। हमलोगों को अपना अधिकार चाहिए। वहीं मौके पर पुलिस पहुंची और सभी दिव्यांग अभ्यर्थियों पर हल्का बल प्रयोग कर बीपीएससी दफ्तर से भगा दिया। इस दौरान मजिस्ट्रेट ने कहा कि गर्दनीबाग धरनास्थल है, वहां पर जाकर धरना दीजिए लेकिन अभ्यर्थी नहीं मानें। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र नेता बोले- गड़बड़ी करने वाले पर कार्रवाई करे बीपीएससी
छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि 2019 ने कहा कि जब एसटीईटी परीक्षा हुई थी तो उसमें बिहार के बाहर के लोग परीक्षा नहीं दे पाए थे। डोमिसाइल नीति लागू नहीं थी। शिक्षक भर्ती परीक्षा में कैसे बिहार के बाहर के कई लोगों को ज्वाइनिंग लेटर दे दिया गया है। बिहार के भी कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने फर्जी तरीके से अपना डॉक्यूमेंट बनवाया। बीपीएससी ने उनका भी रिजल्ट दे दिया है। बीपीएससी से मांग है कि इनकी जांच करें और इन पर कार्रवाई करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed