फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : SP suspended SHO bihar police inspector purnea bihar audio viral

Bihar Police : युवक से पैसा मांगने वाला थानेदार हुआ सस्पेंड, ऑडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Tue, 04 Mar 2025 12:36 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 04 Mar 2025 12:36 AM IST
सार

Bihar : लोग यह बात अक्सर कहते हैं कि पुलिस बिना रुपया लिए कोई काम नहीं करती है। इसी लेन-देन के चक्कर में एक थानेदार नप गया। उसपर आरोप है कि केस को रफा-दफा करने के लिए एसपी के नाम पर किसी से रुपये की मांग कर रहा था। 

विज्ञापन
Bihar News : SP suspended SHO bihar police inspector purnea bihar audio viral
आरोपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया में एसपी ने एक थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। उस पर आरोप है कि उसने एसपी के नाम पर एक युवक से दो लाख रुपये की मांग की थी। मामला जानकीनगर थाना का है, जहां के थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा अब निलंबित हो गये हैं। एसपी ने यह कार्रवाई पूर्णिया डीआईजी प्रमोद मंडल के आदेश पर बातचीत का ऑडियो सामने आने के बाद किया है।

विज्ञापन


बातचीत में एसपी के नाम पर कोड में मांगे जा रहे थे दो लाख रुपये 
थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा एक युवक से स्मैक मामले को लेकर बातचीत कर रहा था। सोशल मीडिया में यह ऑडियो वायरल हो गया, जिसमें जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा एक युवक से एसपी के नाम पर दो किलो (कोड वर्ड में दो लाख) की व्यवस्था करने की बात कह रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने मामले की जांच करने का निर्देश दिया। जानकीनगर थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष को सस्पेंड करने का निर्देश दिया  है।
विज्ञापन


आरोपी थानाध्यक्ष सस्पेंड
डीआईजी प्रमोद मंडल ने कहा कि ऐसे मामलों में संलिप्त पुलिस पदाधिकारी की जांचकर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। एसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने कहा कि मामले की जांच के बाद डीआईजी के निर्देश पर जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष झा को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि यह वायरल ऑडियो 17 मार्च 2024 का है। यह ऑडियो का एक छोटा सा अंश है। यह बात जिससे हो रही थी, वह जानकीनगर का रहने वाला है। उस शख्स को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी थानाध्यक्ष ने दी दलील, कहा-ऑडियो एक वर्ष पुराना
चर्चा है कि 13 फरवरी को जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने स्मैक बरामद किया था। इसमें दिलखुश कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी स्मैक  केस में एक और धंधेबाज की गिरफ्तारी होनी थी, जिसके एवज में रूपए की मांग की जा रही थी। वायरल ऑडियो में हुई बातचीत को एक युवक ने एसपी कार्तिकेय के. शर्मा को दिया, जिसके बाद ऑडियो की जांच की गई। ऑडियो वायरल होने के बाद रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने इसे गंभीरता से लेते हुए जानकीनगर थानाध्यक्ष को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि वायरल ऑडियो तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। ऑडियो एक वर्ष पुराना है। जानकीनगर में लगातार स्मैक धंधेबाजों की गिरफ्तारी के कारण कुछ धंधेबाज साजिश के तहत मुझे फंसाने के लिए इस तरह का ऑडियो वायरल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed