फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Skeleton of a girl found in sack love affair murder case Honour killing khagaria bihar police

Bihar News : बोरे में मिला युवती का नरकंकाल, ऑनर किलिंग की आशंका; जांच में जुटी एफएसएल की टीम

Sat, 28 Jun 2025 11:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 28 Jun 2025 11:50 PM IST
सार

Murder Case : कई दिनों से लोग पानी से भरे गड्ढे में एक बोरा को तैरते हुए देख रहे थे। यह सामान्य सी बात थी। लेकिन लोग उस समय चौंक गये जब उस बोरे को कुत्ता पानी से बाहर की ओर खिंचने लगा। जब पुलिस ने बोरे की जांच की तो हर कोई देखता ही रह गया। 

विज्ञापन
Bihar News : Skeleton of a girl found in sack love affair murder case Honour killing khagaria bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया में पानी से भरे एक गड्ढे से पुलिस ने बोरे में बंद एक युवती का नरकंकाल बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि यह ऑनर किलिंग का मामला है और शव को टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाया गया था। मामला मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के आलमबाजार नयागांव सड़क मार्ग पर स्थित बहरखाल बहियार की है।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नई नवेली दुल्हन ट्रेन से गायब; पति से कहा- बाथरूम से आती हूं, फिर मोबाइल हो गया ऑफ
विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ किसान अपने खेत में फसल देखने गए थे। इसी दौरान उन्हें पानी से भरे गड्ढे में एक बोरा तैरता हुआ दिखा। चौंकाने वाली बात यह थी कि एक कुत्ता उस बोरे से हड्डियों को निकालकर नोच-नोच कर खा रहा था। किसानों ने तत्काल इसकी सूचना मड़ैया थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मड़ैया थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बोरे को बाहर निकलवाया। बोरा खोलने पर उसमें से सिर्फ हड्डियों के टुकड़े ही निकले। शव के साथ मिले लंबे बालों से उसकी पहचान युवती के रूप में हुई, क्योंकि बाल नष्ट नहीं हुए थे। पुलिस का मानना है कि शव को गड्ढे में फेंकने से पहले शव को कई टुकड़ों में काटा गया था।  इन टुकड़ों को साड़ी में लपेटकर और लगभग 20 ईंटें बांधकर डुबोया गया था। शव को जल्दी गलाने के लिए चूना भी डाला गया था।  देखने से प्रतीत होता है कि घटना लगभग एक महीने पहले की है। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि बोरा लगभग एक सप्ताह से दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन दरिंदों ने मिलकर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को दबोचा

घटना की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दी गई। गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. वहीं एसएफएल की टीम ने मौके से सभी नरकंकाल को अपने कब्जे में ले लिया, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। मड़ैया थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह ऑनर किलिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को लापता व्यक्तियों से संबंधित मामलों की जानकारी देने के लिए सूचित किया है, ताकि शव की शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed