फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Skeleton and head found in Muzaffarpur, suspicion of murder, sensation in the area

Bihar News: मुजफ्फरपुर में मिला कंकाल और नरमुंड, हत्या की आशंका, इलाके में सनसनी

Tue, 10 Jun 2025 04:19 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 10 Jun 2025 04:19 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के तरौरा गांव के पास एक चौड़ (खाली जगह) में मंगलवार को एक कंकाल और एक नरमुंड (खोपड़ी) मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कंकाल को देखकर गांव वाले बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
 

विज्ञापन
Bihar News: Skeleton and head found in Muzaffarpur, suspicion of murder, sensation in the area
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के तरौरा गांव के पास स्थित एक चौड़ में मंगलवार को एक कंकाल और नरमुंड मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल देख ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के तरौरा गांव के पास स्थित एक चौड़ में मंगलवार को एक कंकाल और नरमुंड मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल देख ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन


ढेड़ साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गांव के सत्यनारायण साह की बेटी मिक्की कुमारी (उम्र 20 वर्ष) का प्रेम संबंध गांव के ही विक्रम सहनी से था। दोनों ने करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसको लेकर मिक्की के पिता ने उस वक्त थाने में जबरन ले जाने और शादी कराने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 मई से थी लापता
मिक्की के परिजनों को 27 मई को सूचना मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है। तब से परिजन बेटी की तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने खुद आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी के परिजन फरार हो गए। अब चौड़ में मिला कंकाल उसी युवती का बताया जा रहा है।


यह भी पढ़ें:  पटना में डबल मर्डर, सड़क किनारे मिले दोनों के शव, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट
 

'हत्यारों को मिले फांसी'


मिक्की के पिता सत्यनारायण साह ने भावुक होकर कहा, "मेरी बेटी की जला कर हत्या कर दी गई है। उसकी लाश आज मिली है। मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा मिले, तभी मुझे न्याय मिलेगा।"मुशहरी थाना क्षेत्र के तरौरा गांव के पास एक चौड़ में मिले जले हुए कंकाल को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि मौके से एक महिला की जली हुई डेड बॉडी का कंकाल बरामद किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह कंकाल उनके ही गांव के निवासी की लापता बेटी का है, जिसे हत्या कर जलाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि इस मामले में पहले से ही एक प्राथमिकी दर्ज है। अब बरामद कंकाल का DNA टेस्ट कराया जाएगा ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह लापता युवती का ही है या नहीं। मामले की जांच जारी है और जल्द ही सच सामने लाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed