{"_id":"66eb1a4483964ef7db01eaa9","slug":"bihar-news-sister-and-his-lover-killed-her-brother-in-gaya-opposed-love-affair-bihar-police-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बहन के प्रेम प्रसंग का भाई ने किया था विरोध, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बहन के प्रेम प्रसंग का भाई ने किया था विरोध, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या
Wed, 18 Sep 2024 11:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:51 PM IST
सार
Bihar : कुएं से एक युवक की लाश बरामद की गई। शव की पहचान भी हुई। मृतक की पत्नी ने अपने पति की हत्या का आरोप अपनी नन्द पर लगाया है। अब पुलिस के सामने खुल गई सारी कहानी।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार के गया जिले में प्रेम प्रसंग के कारण बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या करा दी। मृतक के शव को स्थानीय पुलिस ने गांव के एक कुएं से बरामद किया है। घटना आमस थाना क्षेत्र के बेहरा खुर्द गांव की है। मृतक की पहचान बघमरवा गांव के रहने वाले महेन्द्र सिंह भोक्ता के पुत्र अजय सिंह भोक्ता (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
भाई को मेला घुमाने ले गई फिर प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी का कहना है कि घटना मंगलवार की देर शाम की है। उन्होंने कहा कि महेन्द्र सिंह भोक्ता के पुत्र अजय कुमार भोक्ता अपनी बहन (19) अनीता कुमारी को विश्वकर्मा पूजा के दिन मेला घुमाने ले गया था। मंगलवार देर शाम घर लौटते समय बहन ने अपने प्रेमी मुकेश कुमार के साथ मिलकर बेहरा खुर्द गांव के समीप उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को पास के कुएं में फेंक दिया। घर पहुंचने के बाद बहन ने ही सभी को भाई की लाश कुएं में होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
ऐसे खुला मामला
मृतक अजय कुमार भोक्ता की पत्नी आमस थाना में अपनी ननद और प्रेमी मुकेश कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। मृतक अजय की पत्नी ने बताया कि ननद अनिता और मुकेश के बीच बहुत दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मेरे पति दोनों के प्रेम प्रसंग का विरोध करते थे। इसी कारण दोनों ने मिलकर मेरे पति हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। साथ ही शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, बहुत जल्द सारा मामला खुल जायेगा।
विज्ञापन