फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : Simran is missing from America went to America from India to get married bihar police

Bihar news : शादी करने के लिए भारत से अमेरिका गई सिमरन हो गई लापता, अधिकारियों ने चौंकाने वाली दी जानकारी

Sun, 29 Jun 2025 07:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 29 Jun 2025 07:57 PM IST
सार

Bihar : पिछले साल किशनगंज और दो दिन पहले दरभंगा सहित शादी के बाद नवविवाहिताओं के लापता होने की कई ख़बरें हैं। अब शादी करने भारत से अमेरिका गई सिमरन भी लापता है। सीसीटीवी में दिखने के बाद भी अब तक उससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
Bihar news : Simran is missing from America went to America from India to get married bihar police
सिमरन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शादी के बाद किशनगंज और दरभंगा से ट्रेन से नवविवाहिता लापता हो गई थी। अब शादी करने के लिए भारत से अमेरिका गई सिमरन (25) लापता हो गई है। उसकी गुमशुदगी के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक सिमरन 20 जून को न्यू जर्सी पहुंची थी, तब से वह लापता है। लिंडनवॉल्ड पुलिस को सिमरन के लापता होने की जानकारी 5 दिन बाद बुधवार को मिली, जिसके बाद मामले की  पड़ताल शुरू हो गई है।

विज्ञापन


ऐसी दिखती है सिमरन 
सिमरन की शारीरिक पहचान सिमरन की ऊंचाई 5 फीट 4 इंच और वजन लगभग 68 किलोग्राम है। उसके माथे पर बाईं ओर एक छोटा निशान है। आखिरी बार उसे ग्रे स्वेटपैंट, सफेद टी-शर्ट, काले फ्लिप-फ्लॉप और हीरे जड़े छोटे झुमके पहने देखा गया था। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : यूपी के रहने वाले मेडिकल के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मंदिर से पूजा करने के बाद खुद की ले ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में सिमरन का नहीं है कोई परिचित
अधिकारियों का यह कहना है कि जांच के दौरान यह पता चला है कि अमेरिका में सिमरन का कोई परिचित नहीं है, ऐसे में उसके लापता होने के पीछे का क्या कारण है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला 2024 में सैक्रामेंटो में सामने आए एक शादी धोखाधड़ी रैकेट से मिलता-जुलता हो सकता है, जिसमें 50 से अधिक नकली वीजा याचिकाएं दर्ज की गई थीं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पिता पर बेटी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- छह साल तक दरिंदगी करते रहे, विरोध करने ऐसा करते थे

सीसीटीवी पर दिखी थी सिमरन 
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में सिमरन दिखी थी, जिसमें वह अपने फोन को देख रही है। ऐसा लग रहा था कि वह बार-बार अपना मोबाइल चेक कर रही थी, मानो वह किसी के आने का इंतजार कर रही हो। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी में वह परेशान नहीं दिख रही थी। जानकारी के मुताबिक़ सिमरन अंग्रेजी में बात नहीं कर सकती है।  सिमरन के पास वाई-फाई से चलने वाला फोन है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, पुलिस को अभी तक सिमरन के भारत में रहने वाले किसी रिश्तेदार की जानकारी भी नहीं पायी है।


                               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed