Hindi News ›   Bihar ›   darbhanga bihar news newly wed couple bride left husband from running train status

Bihar News : नई नवेली दुल्हन ट्रेन से गायब; पति से कहा- बाथरूम से आती हूं, फिर मोबाइल हो गया ऑफ

Sat, 28 Jun 2025 10:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 28 Jun 2025 10:55 PM IST
सार

Bihar News : पिछले महीने शादी हुई और अब नई नवेली दुल्हन चलती ट्रेन से गायब हो गई। पति से बाथरूम जाने की बात कह निकली और फिर मोबाइल ऑफ बताने लगा। पिछली बार बिहार में इस तरह से हनीमून पर जाती दुल्हन पति को छोड़कर भाग गई थी।

darbhanga bihar news newly wed couple bride left husband from running train status
लापता पत्नी के साथ पति सुमित कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    बात 2023 की है, जब पति के साथ हनीमून पर दार्जिलिंग जा रही नवविवाहिता लापता हो गई थी। बिहार में एक बार फिर वही कहानी दुहरायी गई है। पति के साथ ससुराल जा रही नव विवाहिता अचानक ट्रेन से गायब हो गई। यह खबर आश्चर्य करने वाली जरुर है, लेकिन इस बात की पुष्टि खुद महिला के पति ने थाने में आवेदन देते हुए की है। मामला दरभंगा जिले का है। पति कहना है कि मात्र 40 दिन पहले उसकी शादी हुई थी और आज उसकी दुल्हन ट्रेन से गायब हो गई है। दुल्हन का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। 


    यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : चावल के बोरे में भरी थी यह दवा, इलाज की जगह तस्करों के आते हैं काम; ऐसे हुआ जब्त

    विज्ञापन

    बेगूसराय जिला के तेघरा से दरभंगा जिला के लहेरियासराय सराय आ रही एक नवविवाहिता ट्रेन से लापता हो गई है। इस मामले को लेकर महिला के पति सुमित कुमार रेल थाना में आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई है। सुमित ने बताया कि 18 मई 25 को ही आंचल कुमारी की शादी बेगूसराय के तेघड़ा निवासी सुमित कुमार के साथ हुई थी। वह हावड़ा जयनगर ट्रेन से 28 जून को तेघरा से लहेरियासराय के लिए चली थी लेकिन आंचल ने समस्तीपुर स्टेशन के पास अपने पति से बाथरूम जाने की बात कहकर गई। वह वापस काफी देर तक नहीं लौटी तब तक ट्रेन लहेरियासराय स्टेशन तक पहुँच गई, फिर भी आंचल अपने सीट तक नही पहुँची। इस दौरान सुमित ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर काफी फोन किया लेकिन मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बताता रहा। 
    विज्ञापन
    यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन दरिंदों ने मिलकर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को दबोचा

    गायब हुई दुल्हन आंचल के पति सुमित ने बताया कि उसकी शादी 18 मई को ही हुई थी। वह 28 जुन को अपनी पत्नी के साथ हावड़ा जयनगर ट्रेन से दरभंगा आ रहा था। इस दौरान समस्तीपुर स्टेशन के पास आंचल ने बाथरूम जाने की बात कहकर गई। इस दौरान उसे नींद लग गई। जब उसकी नींद खुली तो पत्नी सीट पर नही थी और ट्रेन लहेरियासराय स्टेशन पहुँच चुकी थी। फिर सुमित ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन पूरी ट्रेन  में आंचल कहीं नहीं मिली। इस दौरान सुमित ने आँचल के मोबाइल पर कई बार कॉल भी किया, लेकिन मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बताता रहा। थक हारकर सुमित ने घटना की जानकारी अपने घर व ससुरालवालों की दी। ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों ने भी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। थक-हारकर रेल थाना में आवेदन देकर उसकी खोजबीन करने की गुहार लगाई है। 


    दुल्हन की मां प्रभा देवी ने बताया कि अभी मात्र 40 दिन पहले ही दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद पिता को हार्ट अटैक आया था, जिन्हें देखने के लिए बेटी और दामाद तेघड़ा  से लहेरिया सराय आ रहे थे। इस संबंध में दरभंगा जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें अभी कोई आवेदन नहीं मिला है। हालांकि आवेदन मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।

    विज्ञापन

    Followed