{"_id":"6724ba251fe8dc925d09e729","slug":"bihar-news-shopkeeper-murdered-in-gopalganj-beaten-to-death-by-neighbors-over-land-dispute-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दीया जलाने पर दुकानदार को मौत की सजा; भाई और मां को बचाने गया था, पड़ोसियों ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दीया जलाने पर दुकानदार को मौत की सजा; भाई और मां को बचाने गया था, पड़ोसियों ने मार डाला
Fri, 01 Nov 2024 04:53 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 01 Nov 2024 04:53 PM IST
सार
Gopalganj News: नवल किशोर के पड़ोस के लोगों से विवाद चल रहा था। न्यायालय में इसको लेकर केस भी चल रहा है। दीपावली की रात दीपक जलाने के बाद विवाद हुआ। देखते ही देखते ही यह विवाद खूनी खेल में बदल गया।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव में विवादित भूमि पर दीया जलाने के विवाद में किराना दुकानदार की टांगी से हमला कर हत्या कर दी गयी। वहीं बचाने पहुंचे मृतक के दो भाई और बुजुर्ग मां को पीटकर घायल कर दिया गया। मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव निवासी नकुल प्रसाद गोंड के 45 वर्षीय पुत्र नवल किशोर गोंड के रूप में की गई।
विज्ञापन
जमीन को लेकर विवाद चल रहा था
बताया जाता है कि मृतक नवल किशोर के पड़ोस के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। न्यायालय में इसको लेकर केस भी चल रहा है। दीपावली की रात केवला देवी अपने पोता शिवम कुमार के साथ दीप जलाने के लिए उस जमीन पर गई हुई थी। दीपक जलाने का पड़ोसियों ने विरोध किया और महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने टांगी से हमला कर दिया
मां को जख्मी हालत में देख बचाने पहुंचे किराना दुकानदार नवल किशोर गोंड पर आरोपियों ने टांगी से हमला कर दिया। जबकि इनके भाई अवध किशोर गोंड, पिता नकुल प्रसाद गोंड और शिवम कुमार को भी पीटकर जख्मी कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां नवल किशोर गोंड की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दी है।
विज्ञापन