{"_id":"67e22118fed5933fe60a2225","slug":"bihar-news-shopkeeper-murdered-in-bhagalpur-shot-in-the-mouth-bihar-police-investigation-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दुकानदार के मुंह में मारी गोली; मुफ्त में आइसक्रीम देने से मना किया था, अपराधियों ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दुकानदार के मुंह में मारी गोली; मुफ्त में आइसक्रीम देने से मना किया था, अपराधियों ने मार डाला
Tue, 25 Mar 2025 08:50 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 25 Mar 2025 08:50 AM IST
सार
Bhagalpur News: दुकानदार ने केवल मुफ्त में आइसक्रीम देने से मना किया था। इतनी सी बात पर अपराधी ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात आइसक्रीम दुकानदार की हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि दुकानदार ने मुफ्त में आइसक्रीम देने से मना किया था। इतनी सी बात पर अपराधियों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिचछो पोखर के पास यह घटना हुई हैं। जो थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी जगह पर
विज्ञापन
सरधो निवासी विक्रम तांती के पुत्र दुखन तांती (22) को किसी पांडव यादव नामक युवक ने गोली मार दिया। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
वारदात उस समय हुई जब इस क्षेत्र में सात दिवसीय भागवत कथा के आयोजन को लेकर मेला लगा हुआ था। इस दौरान आरोपी पांडव यादव वहां पहुंचा, और दुखन से फ्री में आइसक्रीम मांगने लगा। जब दुखन ने देने से इनकार किया तो पांडव ने उसे मुंह में गोली मार दिया। आसपास के लोग फौरन घायल को मायागंज अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मां बोली- बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी
मृतक की मां सुमा देवी ने रोते बिलखते हुए बताया कि मुझे सूचना मिली कि मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी किसी से कोई दुश्मनी और विवाद नहीं था। जब तक हम घटनास्थल पर पहुंचे, लोग उसे अस्पताल ले जा चुके थे।
विज्ञापन
लोगों ने कहा- नशेड़ी है आरोपी
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपित पांडव यादव नशे का सेवन करता है, वहीं उसके पिता कपिल यादव भी नशेड़ी हैं। लोगों का कहना है कि पांडव रंगदारी मांगने आया होगा और जब दुखन ने उसे कुछ नहीं दिया तो उसने गोली मार दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। और जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के घर पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार है। उसकी तलाश चल रही है। आसपस के थाने की मदद ली जा रही है।
Bihar News: अब एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर के विमान भी इस एयरपोर्ट भरेंगे उड़ान, पढ़ें पूरी खबर