{"_id":"64e6f4e1f5013a65e3085e1d","slug":"bihar-news-sho-arrested-while-taking-bribe-in-aurangabad-kidnapping-case-bihar-police-vigilance-team-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : घूस लेते रंगेहाथ धराया यह थानेदार, अपहरण के केस में इस काम के लिए 20 हजार रिश्वत ले रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : घूस लेते रंगेहाथ धराया यह थानेदार, अपहरण के केस में इस काम के लिए 20 हजार रिश्वत ले रहा था
Thu, 24 Aug 2023 11:42 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:42 AM IST
सार
Aurangabad News : निगरानी के अधिकारी के अनुसार, थानेदार आनंद कुमार गुप्ता के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसका सत्यापन करवाया गया। जांच में थानेदार के ऊपर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
आरोपी थानेदार को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद के उपहारा थानेदार आनंद कुमार गुप्ता को पटना से पहुंची निगरानी (विजिलेंस) टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव निवासी सनोज कुमार से थानेदार आनंद कुमार गुप्ता 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। उसी समय निगरानी की टीम ने पैसा लेते हुए उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अपहरण के केस में नाम हटाने के लिए मांग रहा था 20 हजार
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक लड़की के अपहरण मामले में प्राथमिकी से तीन आरोपितों के नाम हटाने के लिए थानेदार आनंद कुमार गुप्ता रिश्वत वसूल रहा था। इसी दौरान अचानक निगरानी टीम यहां पहुंच गई और थानेदार को रंगेहाथ दबोच लिया। इस रेड की जानकारी औरंगाबाद पुलिस को नहीं दी गई थी। निगरानी की टीम उपहारा थानाध्यक्ष को अरवल ले जाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जांच में थानेदार के ऊपर लगे आरोप सही पाए गए
निगरानी के अधिकारी के अनुसार, थानेदार आनंद कुमार गुप्ता के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह अपहरण के केस में नाम हटाने को लेकर रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करवाया गया। जांच में थानेदार के ऊपर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद स्पेशल टीम का गठन किया गया। गुरुवार को स्पेशल टीम ने थानेदार को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें औरंगाबाद जिले में थानेदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने का यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी कई थानाध्यक्ष को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन