फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Shivling with temple under land recovered in excavation in math patna city bihar

Temple Under Land : अब बिहार में भी जमीन के अंदर शिवलिंग के साथ मिली मंदिर जैसी आकृति; क्या था वहां पहले?

Sun, 05 Jan 2025 06:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 05 Jan 2025 06:54 PM IST
सार

Bihar News : देश के अलग-अलग हिस्सों में मस्जिद और पुराने घरों के अंदर से मंदिर मिलने का सिलसिला चल रहा है। इस बीच बिहार की राजधानी पटना के पुराने इलाके पटना सिटी में जमीन के अंदर से शिवलिंग के साथ मंदिर जैसी आकृति मिली है।

विज्ञापन
Bihar News : Shivling with temple under land recovered in excavation in math patna city bihar
मंदिर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वह जमीन किसी मठ के नाम पर यूं ही पड़ी थी। वर्षों से इसपर कूड़ा-कचरा भी जमा था। लेकिन, अब यह जमीन पूजा-पाठ की जगह बन गई है। इस जमीन के अंदर से मंदिरनुमा आकृति मिली है, जिसके अंदर शिवलिंग और दो पदचिह्न हैं। लोगों ने किसी अधिकारी के पहुंचने के पहले यहां खुद ही खुदाई की और साफ-सफाई के बाद पूजा-पाठ शुरू कर दिया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में मस्जिद और पुराने घरों के अंदर से मंदिर मिलने का सिलसिला जारी था, लेकिन बिहार की राजधानी पटना में ऐसा पहली बार सामने आया है। पटना के पुराने इलाके पटना सिटी में यह मंदिरनुमा आकृति और शिवलिंग-पदचिह्न मिले हैं। यह कितना पुराना है, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। यह पुरातन है भी या नहीं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


500 साल से भी पुराना है खंडहरनुमा मठ के अंदर शिव जी का प्राचीनतम मंदिर
यह मंदिर पटना के सुल्तानगंज थाना अंतर्गत बीएनआर ट्रेनिंग कॉलेज के सामने नारायण बाबू गली में स्थित एक मठ परिसर में मिली है। उस स्थल के पास ही रहने वाले महेंद्र कुमार ने बताया कि "बीएनआर के सामने नारायण बाबू गली में मठ की काफी जमीन है। कई लोगों ने मठ के जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है और इन्हीं में से एक लक्ष्मण मठ है। मठ को कब्जा करने वाले लोग इसमें कूड़ा-करकट फेंक रहे थे। आज अचानक उसमे एक छेद नजर आया। उत्सुकतावश जब वहां मजूद लोगों ने उस छेद के अंदर ध्यान से देखा तो अंदर में चमकता हुआ कुछ दिखाई पड़ा। फिर लोगों ने उसे खोदना शुरू कर दिया। इस दौरान जब लोग अंदर जाते गए तो अंदर प्राचीन शिवलिंग मिला। इसे देखकर लग रहा है कि खंडहरनुमा मठ के अंदर शिव जी का प्राचीन मंदिर 500 साल से ज्यादा पुराना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed