फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Shivdeep Lande ran with the youth: Former IPS, Bihar Police, Saharsa News, Kosi News

Bihar News: युवाओं के साथ शिवदीप लांडे ने लगाई दौड़, कहा- बिहार की दशा और दिशा बदलने के लिए ऐसा कर रहा हूं

Sun, 09 Mar 2025 09:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Mar 2025 09:41 AM IST
सार

Kosi News: शिवदीप लांडे ने कहा कि मैं आगामी 10 वर्षों में बिहार की दशा और दिशा बदलने के लिए समर्पित हूं। इसके लिए पूरे बिहार में युवाओं को जागरूक करने के लिए रन फॉर सेल्फ अभियान चला रहा हूं।

विज्ञापन
Bihar News: Shivdeep Lande ran with the youth: Former IPS, Bihar Police, Saharsa News, Kosi News
स्थानीय लोगों के साथ पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोसी प्रक्षेत्र के पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक शिवदीप लांडे ने रविवार को हवाई अड्डा से युवाओं के साथ दौड़ लगाई। शिवदीप लांडे फाउंडेशन के बैनर तले युवाओं ने रन फॉर सेल्फ के तहत पूर्व डीआईजी के साथ हवाई अड्डा से निकल कर वीर कुंवर सिंह चौक, जिला परिषद गेट, प्रशांत मोड़, एमएलटी कॉलेज होते तिवारी टोला चौक दौड़ लगा कर पहुंची। पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने कहा कि वह सहरसा के बाद मधेपुरा ओर सुपौल का भी दौड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं का जोश देख कर मुझे काफी प्रेरणा मिली है।

विज्ञापन


युवाओं की सोच और चरित्र में भी बदलाव लाना है
शिवदीप लांडे ने कहा कि आने वाले दस सालों में बिहार को बदलना है। यही सोच के साथ युवाओं की सोच और चरित्र में भी बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी इस मुहिम का शुभारंभ मुंगेर से किया था। दौड़ के साथ स्थानीय समस्या से भी अवगत होने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को संबोधित करते हुए शिवदीप लांडे ने कहा कि वे आगामी 10 वर्षों में बिहार की दशा और दिशा बदलने के लिए समर्पित हैं और पूरे बिहार में युवाओं को जागरूक करने के लिए रन फॉर सेल्फ अभियान चला रहे है।
विज्ञापन


देश निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है
उन्होंने युवाओं को देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि देश निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है। इस दौरान पटेल मैदान ओर हवाई अड्डा में पुलिस सेवा में जाने के लिए तैयारी करने वाले युवाओं की काफी तादाद में उपस्थिति देखी गई। इस दौरान युवा पूर्व आईपीएस के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ मची रही। इस दौरान वह स्थानीय लोगों से भी मिल कर स्थानीय समस्या से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि वह मूंगेर के बाद बांका, भागलपुर, लखीसराय का दौड़ा कर चुके हैं। आगे वह बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed