फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Sher Singh Rana says will punish killers of Sukhdev Gogamedi, RJP will contest Lok Sabha elections

Bihar: शेर सिंह राणा बोले- गोगामेड़ी के हत्यारों को सजा दिलाएंगे, लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी राजपा

Wed, 27 Dec 2023 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 27 Dec 2023 08:11 PM IST
सार

Rashtriya Janlok Party: राजपा नेता शेर सिंह राणा ने कहा कि बिहार में भी राजनीतिक दल राजपूतों की उपेक्षा कर रहे हैं। इसलिए राजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में पार्टी की ओर से उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ बिहार में उम्मीदवार ही नहीं उतारेंगे, बल्कि... पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Bihar News: Sher Singh Rana says will punish killers of Sukhdev Gogamedi, RJP will contest Lok Sabha elections
औरंगाबाद में राजपा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान से अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की अस्थियों को लाकर राष्ट्रीय जनलोक पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने देश भर में चर्चित हुए थे। उन्होंने कहा कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जघन्य हत्या मामले में राजस्थान सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। गोगामेड़ी के परिवार को इंसाफ मिले, मुआवजा और सरकारी नौकरी मिले, इसकी लड़ाई लड़ने के साथ ही राजपा राजपूतों के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ रही है।

विज्ञापन


राणा ने बुधवार को औरंगाबाद के गांधी मैदान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजपा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कहा कि राजपूत समाज के गौरव गोगामेड़ी की हत्या निंदनीय है। हम उनके परिवार को इंसाफ और हत्यारों को सजा दिलाने के प्रति वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज न्यायप्रिय समाज है। यह समाज किसी के साथ अन्याय नहीं करता और न अन्याय होने देता है। सबको साथ लेकर चलता है।
विज्ञापन


शेर सिंह राणा ने कहा कि इसके बावजूद राजपूत समाज विभिन्न राजनीतिक दलों के निशाने पर है। हमारे समाज के नेताओं की हत्या होती है, लेकिन सरकार कार्रवाई नहीं करती। इसे लेकर राजपूतों को जागने की जरूरत है। अपने समाज की हितैषी पार्टी को जानने, समझने और साथ होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनलोक पार्टी (सत्य) ही राजपूतों की सच्ची हितैषी पार्टी है। इस पार्टी के तमाम नेता राजपूत हैं, जो सर्व समाज को साथ लेकर चलते हैं। समाज की राजनीतिक उपेक्षा के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेर सिंह राणा ने कहा कि बिहार में भी राजनीतिक दल राजपूतों की उपेक्षा कर रहे हैं। इसी कारण राजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में पार्टी की ओर से उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ बिहार में उम्मीदवार ही नहीं उतारेंगे, बल्कि राजपूतों को सम्मान देने वाले दलों के साथ गठबंधन भी करेंगे। यह गठबंधन किन दलों के साथ होगा, यह समय आने पर तय होगा। लेकिन यह तय है कि पार्टी का लक्ष्य राज्य में ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने का है। उन्होंने कहा कि इसलिए हमारी कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा सीटों पर हमारे और सहयोगी दलों के उम्मीदवार हों। समय नजदीक आने पर सीटों की संख्या और उम्मीदवार भी घोषित कर दिए जाएंगे।

राजपा नेता राणा ने कहा कि हम पार्टी के प्रभाव वाले बिहार ही नहीं उतर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भी अपने उम्मीदवार उतारेंगे। इसके प्रति हम पूरी तरह गंभीर हैं, क्योंकि हमें केंद्र में भी सत्ता चाहिए और राज्यों में सत्ता और सरकार चाहिए। पार्टी इसी उदेश्य पर लगातार काम कर रही है और हमें सफलता भी मिलेगी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपा के जिलाध्यक्ष देवेश कुमार सिंह उर्फ ढनढन सिंह ने की जबकि संचालन संजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, नबीनगर के बेलाई पंचायत के पूर्व मुखिया प्रिंस प्रताप सिंह, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष भीम प्रताप सिंह और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी रामसकल सिंह आदि ने प्रमुख रूप से विचार रखे। कार्यक्रम में राजपूत समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed