{"_id":"685116a0dacf2197f502f0a6","slug":"bihar-news-seven-month-pregnant-woman-strangled-to-death-for-dowry-parents-blame-in-laws-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दहेज के लिए सात माह की गर्भवती की गला दबाकर हत्या, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दहेज के लिए सात माह की गर्भवती की गला दबाकर हत्या, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
Tue, 17 Jun 2025 12:48 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:48 PM IST
सार
सोने की चेन और महंगी बाइक की मांग कर रहे ससुराल वालों पर सात माह की गर्भवती की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मृतका के मायके वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि ससुराल पक्ष शादी के चार साल बाद भी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन
बिहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर वार्ड नंबर एक में दहेज की मांग को लेकर एक गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय मनीषा कुमारी के रूप में हुई है, जो चंदन सहनी की पत्नी थी और सात माह की गर्भवती थी।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता दिनेश सहनी, निवासी मझौरा (पिपराही थाना) ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी को चार साल हुए थे और ससुराल वाले लगातार दहेज में सोने की चेन और महंगी बाइक की मांग कर रहे थे। हाल ही में एक बाइक दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद दबाव और प्रताड़ना जारी रही।
ये भी पढ़ें: Bihar News: पटना में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- इन लोगों ने नशे की सुई देकर मार डाला
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार सोमवार शाम मनीषा की गला दबाकर हत्या कर दी गई और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका दिया गया। सूचना मिलने पर जब मायके वाले ससुराल पहुंचे, तो घर में केवल मृतका का एक वर्षीय बेटा रितिक मौजूद था और बाकी सभी ससुराल वाले फरार थे। मृतका के पिता ने पति चंदन सहनी, सास भिखनिया देवी, ननद काजल कुमारी व अंजली देवी, देवर रंजन कुमार, बिंदेश्वर सहनी और ससुर इंदल सहनी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन परिजनों के आरोप के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मायके पक्ष इस घटना से गहरे सदमे में है और मृतका के बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित है।