फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Service of a woman teacher who worked on basis of fake certificate in Darbhanga terminated

Bihar News: नौकरी के दो साल होने को आए तो खुला फर्जीवाड़ा का खेल; बिहार में शिक्षिका की सेवा समाप्त की

Sat, 09 Dec 2023 12:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Dec 2023 12:59 PM IST
सार

Teacher's Job Terminated: दरभंगा में एक शिक्षिका ने फर्जी प्रमाण पत्र पर दो साल नौकरी कर ली, उसके बाद आरटीआई के जरिए फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ। अब शिक्षिका सेवा समाप्त कर दी गई है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bihar News: Service of a woman teacher who worked on basis of fake certificate in Darbhanga terminated
आरटीआई से मांगी गई जानकारी में इंटर का प्रमाण पत्र निकला फर्जी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड में प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रही शिक्षिका श्यामा देवी की पंचायत शिक्षक नियोजन इकाई ने सेवा समाप्त कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षिका इंटर के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल कर करीब दो साल से ड्यूटी कर रही थी। इस बात का खुलासा तब जाकर हुआ जब पंचायत शिक्षक नियोजन इकाई द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगी गई थी। पंचायत इकाई द्वारा सूचना के अधिकार से मिली जानकारी साझा करने और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आरोपी शिक्षिका का इंटर का प्रमाण पत्र फर्जी घोषित करने पर उनकी सेवा को समाप्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उक्त शिक्षिका अलीनगर प्रखंड के नवटोलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित थी। शिक्षिका श्यामा देवी फरवरी 2022 से अपने पद पर सेवारत थी। शिक्षिका के खिलाफ सेवा पंचायत शिक्षक नियोजन इकाई सह ग्राम पंचायत राज हरसिंहपुर के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। जारी पत्र में कहा गया है कि सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई रिपोर्ट में जनता कोशी महाविद्यालय और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आरोपी शिक्षिका के इंटर के प्रमाण पत्र को फर्जी करार दिया है। इस आदेश के तहत पंचायत शिक्षक नियोजन इकाई सह ग्राम पंचायत राज हरसिंहपुर ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सूचित किया था।
विज्ञापन


इस संबंध में अलीनगर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ नियोजन इकाई को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस पत्र के मिलते ही पंचायत शिक्षक नियोजन समिति ने शिक्षिका के सेवा को समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed