{"_id":"67eb546219da1dc0bd0b51b8","slug":"bihar-news-senior-ias-and-ips-of-bihar-gave-information-about-their-assets-dgp-patna-ssp-dm-secretary-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : डीजीपी से ज्यादा अमीर यह IPS अफसर; जानें, बिहार के सरकारी अफसरों की घोषित संपत्ति का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : डीजीपी से ज्यादा अमीर यह IPS अफसर; जानें, बिहार के सरकारी अफसरों की घोषित संपत्ति का हिसाब
Tue, 01 Apr 2025 08:20 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 01 Apr 2025 08:20 AM IST
सार
नीतीश सरकार के बड़े आईएएस और आईपीएस अधिकारी ने अपनी संपत्ति सार्वजनिक कर दी है। आम लोग सरकारी वेबसाइट पर जाकर किस अधिकारी के पास कितनी संपत्ति है? यह देख सकते हैं। आइए जानते हैं बिहार के बड़े अधिकारियों की संपत्तियों के बारे में...
विज्ञापन
पटना सचिवालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा के बड़े अधिकारियों ने अपनी संपत्ति की जानकारी साझा की है। चौंकाने वाली बात यह है कि बिहार के डीजीपी विनय कुमार से ज्यादा अमीर पटना के एसएसपी अवकाश कुमार हैं। डीजीपी की संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास 45 लाख 33 हजार रुपये की चल संपत्ति है। नकद का जिक्र उन्होंने नहीं किया है। बिहटा में 3224 वर्गफीट का एक प्लॉट उनके नाम से है। वहीं, पटना एसएसपी अवकाश कुमार के पास एक करोड़ 92 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास 29 लाख 37 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। बिहटा, पालीगंज में पत्नी के नाम और दानापुर में अपने नाम पर जमीन है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव के पास 520 ग्राम सोना और दो किलो चांदी
इसके अलावा बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा के पास 79 लाख 78 हजार रुपये की चल संपत्ति है। दो करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। 520 ग्राम सोना और दो किलो चांदी भी इनके नाम पर है। वहीं, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के पास 79 लाख 51 हजार रुपये की चल संपत्ति है। चल-अचल संपत्ति मिलाकर उनके पास कुल तीन करोड़ 55 लाख रुपये की संपत्ति है। उधर, उद्योग विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी के पास कुल दो करोड़ 65 लाख रुपये की संपत्ति है। पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के पास 80 लाख 21 हजार रुपये की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति 95 लाख रुपये की है। पटना में एक फ्लैट और उत्तर प्रदेश में तीन एकड़ की पुश्तैनी जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनके पास 3.87 करोड़ की चल संपत्ति
वहीं सीनियर आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सिंह के पास तीन करोड़ 87 लाख रुपये की चल संपत्ति है। दो करोड़ 40 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इधर, बिहार सरकार के गृह सचिव अरविंद चौधरी के पास एक करोड़ 24 लाख रुपये की चल संपत्ति है और 97 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
नहाय खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, गूंजने लगे शारदा सिन्हा के छठ गीत