फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Security of Z category to Samrat Chaudhary and Y category to Vijay Sinha, CRPF, BJP, home Minister

Bihar News : सम्राट चौधरी को Z और विजय सिन्हा को Y श्रेणी की सुरक्षा, भाजपा के इन नेताओं के साथ भी रहेगी CRPF

Tue, 29 Aug 2023 04:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 29 Aug 2023 04:11 PM IST
सार

भाजपा विधायक विधायक राजू सिंह और दिलीप जायसवाल को X श्रेणी की सुरक्षा प्रदान दी गई है। सभी नेता अब CRPF की विशेष सुरक्षा देने वाली टीम के घेरे में रहेंगे। 

विज्ञापन
Bihar News: Security of Z category to Samrat Chaudhary and Y category to Vijay Sinha, CRPF, BJP, home Minister
विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अब सम्राट चौधरी के साथ हमेशा CRPF की विशेष सुरक्षा देने वाली टीम रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बिहार में भाजपा नेताओं की सुरक्षा की दृष्टि से इस तरह की सुरक्षा प्रदान की गई है। सम्राट चौधरी के अलावा नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं भाजपा विधायक विधायक राजू सिंह और दिलीप जायसवाल को X श्रेणी की सुरक्षा प्रदान दी गई है। सभी नेता अब CRPF की विशेष सुरक्षा देने वाली टीम के घेरे में रहेंगे। 

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष के पद से हटते ही बिहार सरकर ने हटा ली थी सुरक्षा
बताया जा रहा है कि बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को दी गई सुरक्षा हटा ली गई थी। सम्राट चौधरी को बिहार सरकार की ओर से सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। लेकिन, हाल के दिनों में भाजपा नेताओं पर हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को Z श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करवा करवाया। 
विज्ञापन


इनसे पहले उपेंद्र कुशवाहा को Z श्रेणी की सुरक्षा मिली थी
इससे पहले गृह मंत्रालय की ओर से JDU से अलग होकर अपनी नई पार्टी (राष्ट्रीय लोक जनता दल) बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को Z श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। कुशवाहा की सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार की ओर से उन्हें यह सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई थी। वहीं बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को भी यह सुरक्षा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Z श्रेणी की सुरक्षा में 33 सुरक्षागार्ड तैनात रहते हैं
बता दें कि भारत सरकार की ओर से दी जाने वाली Z श्रेणी की सुरक्षा में 33 सुरक्षागार्ड तैनात रहते हैं। वहीं 10 हथियार बंद सुरक्षाकर्मी वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके आवास पर तैनात रहते हैं। वहीं इधर 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ, 12 तीन शिफ्ट में आर्म्ड स्कॉर्ट के कमांडो, 2 वॉचर्स शिफ्ट में और 3 ट्रेंड ड्राइवर राउंड द क्लॉक में तैनात रहे हैं। वीआईपी की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो इसके लिए CRPF की टीम को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed