फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Security of Mahabodhi temple increased for Kanwariyas security agency alert gaya bihar sawan

Bihar News : महाबोधि मंदिर में कांवरियों की भीड़ आने की संभावना को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

Thu, 10 Jul 2025 07:44 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 10 Jul 2025 07:44 AM IST
सार

Bihar : सावन का महीना शुरू होते ही बोधगया के महाबोधि मंदिर और गया के विष्णुपद मंदिर में कांवरियों का पूजा-दर्शन करने के लिए आने जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसको लेकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था बधा दी गई है।

विज्ञापन
Bihar News : Security of Mahabodhi temple increased for Kanwariyas security agency alert gaya bihar sawan
महाबोधि जाने का रास्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 11 जुलाई 2025 से पवित्र सावन का महीना शुरू होने वाला है। सावन का महीना शुरू होते ही बोधगया के महाबोधि मंदिर और गया के विष्णुपद मंदिर में कांवरियों का पूजा-दर्शन करने के लिए आने जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मंदिर में पूजा और दर्शन के लिए आने वाले कांवरिया ज्यादातर गया जिले के सटे हुए जिले से आते है। जैसे औरंगाबाद, सासाराम, नवादा, नालंदा तथा झारखंड राज्य के चतरा, पलामू  सहित कई जिले के कांवरिया महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मंदिर में दर्शन और पूजा करने के लिए आते है। इन कांवरियों की भीड़ बहुत अधिक होती है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा अलर्ट भी किया गया है कि महाबोधि मंदिर को नुकसान पहुंचाने के लिए कांवरिया के भेष में कोई भी पहुंच सकता है। सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद महाबोधि मंदिर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


इस संबंध में गया के सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि सावन के महीने में भारी भीड़ को देखते हुए गया जिले के प्रमुख स्थानों के सुरक्षा को लेकर कई सारे निर्देश दिए गए है। हमलोग पहले से ही अलर्ट हैं। मगर आगामी भीड़ को देखते हुए सभी महत्वपूर्ण स्थानों चाहे विष्णुपद मंदिर हो या महाबोधि मंदिर हो सभी स्थानों पर व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं। आवश्यक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं कांवरियों के भेष में उपद्रवी को शामिल होने के सवाल पर कहा कि इतना भीड़ में तो हमेशा एक चांसेज रहता है। मगर इस संबंध में अगर कोई सूचना प्राप्त होती है तो आवश्यक जाँच कर उचित कार्रवाई करेंगे। मालूम हो कि हर बार महाबोधि मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं। पहले भी आतंकी महाबोधि मंदिर में बम ब्लास्ट कर नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर चुकी है। वहीं बीते दिनों महाबोधि मंदिर को बौद्ध भिक्षुओं को सौंपने को लेकर भी जमकर हंगामा हुआ था। इस सभी पहलुओं को देखते हुए गया पुलिस ने महाबोधि मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने भी अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed