फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: School timings changed in Patna, DM issued order regarding increasing cold; school timings, Patna

School News : पटना में स्कूलों का समय बदला, जानिए कितने बजे से खुलेंगे विद्यालय, कब तक लागू रहेगी नई व्यवस्था

Mon, 08 Jan 2024 04:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Jan 2024 04:19 PM IST
सार

पटना में ठंड का असर दिखने लगा है। प्री स्कूल, आंगनबाड़ी समेत सभी कक्षाओं का का समय बदला गया है। बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। 

 

विज्ञापन
Bihar News: School timings changed in Patna, DM issued order regarding increasing cold; school timings, Patna
बढ़ते ठंड के कारण स्कूलों के संचालन का समय बदल गया है। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले में स्कूलों के संचालन का समय बदल गया है। बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्री स्कूल, आंगनबाड़ी समेत सभी कक्षाओं का का समय बदल दिया है। ठंड को देखते हुए पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने यह फैसला लिया है। यह आदेश बिहार बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों में यह नई व्यवस्था नौ से तेरह जनवरी तक लागू रहेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


सुबह 9 बजे से कक्षाओं के संचालन का निर्देश
पत्र जारी करते हुए डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पटना में ठंड का मौसम और कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में जारी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए पटना दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-144 के तहत पटना जिला के सभी निजी और सरकारी विद्यालयो (प्री-स्कूल एवं आंगनबाडी केन्द्रों सहित) में सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को पूर्वाह्न (सुबह) 9 बजे से पूर्व एवं अपराह्न (दोपहर) 03.30 बजे के पश्चात् पर प्रतिबंध लगाया जाता है। विद्यालय प्रबंधन को निदेश दिया जाता है कि वह ऊपर उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करेंगे। हालांकि, मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed