फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : school student died in muzaffarpur, dm order to open school after kk Pathak controversy

Bihar News : केके पाठक के डर से इस जिले में खुल रहे स्कूल; प्रार्थना के बाद छठी कक्षा का छात्र हुआ बेसुध, मौत

Wed, 24 Jan 2024 07:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 24 Jan 2024 07:17 PM IST
सार

Bihar : प्रचंड ठंड को देखते हुए वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद करने के मामले पर पटना के डीएम और केके पाठक आमने-सामने हैं। इस बीच पटना से सटे एक शहर में वर्ग छह के छात्र की ठंड लगने से मौत हो गई है। अब वहां के डीएम पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News : school student died in muzaffarpur, dm order to open school after kk Pathak controversy
इसी विद्यालय के छात्र की हुई है मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

ठंड को लेकर पटना के डीएम और केके पाठक में घमासान मचा हुआ है। पटना के डीएम का कहना है कि मौसम को देखते हुए वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल को बंद करना जरूरी है, जबकि केके पाठक का कहना है कि स्कूल बंद करने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे में जिन जिलों के डीएम केके पाठक के डर से छुट्टी नहीं दे रहे, उनमें से एक- मुजफ्फरपुर में ठंड लगने से एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई है। मृतक वाजितपुर मझौली गांव निवासी मो इस्लाम का पुत्र मो कुर्बान था, जो छठी कक्षा में पढ़ता था।

विज्ञापन


विज्ञापन


वर्ग में जाते ही बिगड़ी तबियत 
मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय राघो मझौली, बोचहाँ का है जहां मोहम्मद कुर्बान पढ़ता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल में प्रार्थना समाप्त होने के बाद सभी बच्चे अपने अपने वर्ग में चले गये। वर्ग में जाने के बाद कुर्बान को ठंड लगने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी खराब तबियत को देखकर विद्यालय के शिक्षक ने उसे ऊनी कपड़ा पहनने के लिए घर भेज भेज दिया। लेकिन घर जाने के बाद भी उसकी तबियत बिगड़ती ही चली गई। आननफानन में उसके परिजन कुर्बान को लेकर बोचहाँ पीएचसी ले गये जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने भी माना ठंढ़ लगने से हुई है मौत 
घटना के संबंध में विद्यालय के शिक्षक महेंद्र राम का कहना है कि उस समय लगभग साढ़े दस बज रहा था। मैंने देखा कि मोहम्मद कुर्बान ठंढ़ से कांप रहा था। उसे देखकर मैउने उसे घर जाकर टोपी और अन्य गर्म कपड़ा पहनने को कहा। कुर्बान उसी समय घर आ गया। फिर पता चला कि ठंड लगने से लगभग दो बजे उसकी मौत हो गई।

क्या कहते हैं डीएम 
मुजफ्फरपुर डीएम ने ठंड लगने से बच्चे की मौत पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना जरुर कहा कि अभी शीतलहर और ठंड की जो स्थिति है इसमें आपदा प्रबंधन की तरफ से यह निर्देश जारी किया गया है कि ठंड की स्थिति को देखते हुए हर संभव गर्मी में रहें। गर्म कपड़े पहनें और अगर आवश्यक न हों तो घर से बाहर न निकलें और अगर आवश्यकता ज्यादा है तो उनी कपड़े पहनकर निकलें। बुजुर्गों और बच्चों को यह सलाह है कि यथासंभव घर से बाहर न जाएं और ठंड से पूरा बचाव करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed