फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; School closed from June 12 to 18 in Patna due to scorching heat, school closed, Patna DM

Patna : भीषण गर्मी के कारण 12 से 18 जून तक स्कूल बंद, प्री से 12वीं क्लास तक पठन-पाठन बंद, यह आदेश पढ़ें

Mon, 12 Jun 2023 10:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 12 Jun 2023 10:59 AM IST
सार

पटना के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को 12 जून से 18 जून तक पुनः पठन-पाठन कार्य स्थगित रखने का आदेश निर्गत किया है। 18 जून के बाद पुनः इस पर मंथन एवं विचार करने के बाद अगला आदेश पारित किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News; School closed from June 12 to 18 in Patna due to scorching heat, school closed, Patna DM
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पटना के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को 12 जून से 18 जून तक पुनः पठन-पाठन कार्य स्थगित रखने का आदेश निर्गत किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि राजधानी पटना में भीषण गर्मी और तेज लू को ध्यान में रखते हुए प्री स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन का प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी के इस निर्देश को विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापक को शक्ति से इसे लागू करना होगा।

विज्ञापन


18 जून के बाद तय होगा स्कूल बंद रहेंगे या खुले
जिलाधिकारी के इस आदेश को कोई भी विद्यालय के प्राचार्य अगर अवहेलना करते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई करने की बात बताई जा रही है। आदेश में यह भी चर्चा है कि 18 जून के बाद पुनः इस पर मंथन एवं विचार करने के बाद अगला आदेश पारित किया जाएगा। इस आदेश की कॉपी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में प्रकाशित की गई है ताकि विद्यालयों को किसके लिए किसी भी तरह की संशय की स्थिति नहीं बनी रहे।
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed