फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: School bus overturns in Gaya, many students injured, road accident

Bihar News : बस में बैठकर स्कूल जा रहे थे बच्चे, अचानक हुआ हादसा; सड़क किनारे पलटी गाड़ी, 17 घायल

Sat, 11 Nov 2023 10:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 11 Nov 2023 10:28 AM IST
सार

Gaya News : स्कूल जा रहे छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: School bus overturns in Gaya, many students injured, road accident
घटना के बाद रोते-बिलखते घायल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में एक स्कूल बस पलटने से दर्जनों छात्र-छात्राएं घायल हो गए। वहीं कई लोगों की गंभीर चोटे लगी हैं। यह घटना डीएवी कैंट से पहले कोऑपरेटिव पब्लिक स्कूल का बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटी खा गई। इस पर स्कूल जा रहे 17 छात्र-छात्राएं और शिक्षक घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


परिजनों को हादसे की सूचना दी गई
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। हालांकि, बस दुर्घटना किसकी लापरवाही से हुई है। इसकी अभी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर दल-बल के साथ पहुंच कर बस में सवार छात्राओं को बाहर निकाला गया। घायल छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


 तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था
घायल बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम हो रहा था। इसी कारण आज सारे बच्चे व शिक्षक स्कूल जा रहे थे। बच्चों से भरी बस जैसे ही मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के ओटीए पांच नंबर गेट पहुंची। उस दौरान सामने से तेज रफ्तार में एक डंफर चला आ रहा था। डंफर को बचाने के चक्कर में स्कूल की बस गढ्ढे में पलट गई। जिसमें छात्र उज्जवल मिश्रा, स्नेहा सिन्हा, अनूप विश्वकर्मा, वैभव कुमार समेत 17 छात्र व शिक्षक घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed