फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Sarpanch who went to resolve dispute between husband and wife murdered in Madhepura Bihar Police

Bihar News: पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने गए सरपंच की हत्या, सनकी पोते ने ही सिर पर वारकर मार डाला

Sat, 08 Feb 2025 09:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 08 Feb 2025 09:04 AM IST
सार

घनश्याम शर्मा पहले धुरगांव पंचायत के उप मुखिया थे। पहली बार 2021 में सरपंच बने थे। उनकी हत्या की खबर जैसे ही उनके परिवार और गांव में फैली हर कोई स्तब्ध रह गया। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Sarpanch who went to resolve dispute between husband and wife murdered in Madhepura Bihar Police
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा में सरपंच की हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि सरपंच घनश्याम शर्मा (52) अपने बड़े भाई के पौत्र और पौत्रवधू के बीच का विवाद सुलझाने गए थे। विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। सनकी पोते ने ही सिर पर वारकर सरपंच को मार डाला। घटना मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के धुरगांव पंचायत की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात सरपंच घनश्याम शर्मा के बड़े भाई के पोते गुड्डू कुमार और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। गुड्डू और उनकी पत्नी के बीच झगड़ा बढ़ता देख सरपंच घनश्याम शर्मा बीच-बचाव करने पहुंचे। उन्होंने गुड्डू को समझाने की कोशिश की और झगड़ा शांत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


धारदार दबिया से सरपंच के सिर पर वारकर दिया
मृत घनश्याम शर्मा के भतीजा चंदन कुमार ने बताया कि गुस्से में आकर गुड्डू कुमार ने धारदार दबिया से सरपंच के सिर पर वारकर दिया। जोरदार प्रहार से घनश्याम शर्मा अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। घर के लोग और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल सरपंच को आननफानन में सदर अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार 2021 में सरपंच बने थे घनश्याम शर्मा
बताया गया कि घनश्याम शर्मा इससे पहले धुरगांव पंचायत के उप मुखिया थे। पहली बार 2021 में सरपंच बने थे। घनश्याम शर्मा की हत्या की खबर जैसे ही उनके परिवार और गांव में फैली हर कोई स्तब्ध रह गया। मृतक के दो बेटे हैं दोनों उड़ीसा में फर्नीचर का काम करते हैं। आरोपी गुड्डू कुमार मृतक सरपंच घनश्याम शर्मा के बड़े भाई स्व. सोनेलाल शर्मा का पोता है। गुड्डू के पिता का नाम उमेश शर्मा है। भर्राही थाना पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष अमरनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed