फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Samraty Choudhary BJP Party will fight bihar vidhan sabha election in leadership of Nitish Kumar

Bihar: विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व पर बिहार भाजपा अध्यक्ष का बड़ा बयान, जानें क्या बोल गए सम्राट

Thu, 06 Jun 2024 02:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Jun 2024 02:22 PM IST
सार

Bihar News : अमर उजाला ने लोकसभा सीट बंटवारे के समय जो बताया था, बिहार की राजनीति उसी दिशा में है। भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव की रूपरेखा उसी समय तय कर ली थी। नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सम्राट चौधरी ने आज वही बात कही है।

विज्ञापन
Bihar News : Samraty Choudhary BJP Party will fight bihar vidhan sabha election in leadership of Nitish Kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर बंटवारे के समय ही कच्चे तौर पर तय हो गया था कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन किस प्रारूप में उतरेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल यूनाईटेड और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ही नहीं, बल्कि उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतन राम मांझी के हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को भी लोकसभा सीटें बांटते समय बिहार विधानसभा चुनाव का खाका बता दिया गया था। तब 'अमर उजाला' ने यह एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक तरह से उसकी पुष्टि की है कि बिहार में भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगे भी रहेगी। लोकसभा सीट बंटवारे के समय सीट घटाए जाते समय ही भाजपा की ओर से जदयू को इस बात का आश्वासन दिया गया था और बाकी घटक दलों ने भी उसी को देखते हुए कम सीटों पर समझौता किया था।

विज्ञापन


1996 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा चुनाव लड़ रही 
क्या 2025 के विधानसभा में भाजपा सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाड़ लड़ेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इसमें दिक्कत क्या है? बिहार में 1996 से नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा चुनाव लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
विज्ञापन


हमलोग 25 प्रतिशत सीटों पर चुनाव हार गए
सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार को 75 प्रतिशत नंबर जनता दिया। जो लोग परसेप्शन बना रहे थे वो गलत हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने चुनाव लड़ा। जिन सीटों पर हमलोग चुनाव हारे हैं, उनपर समीक्षा कर रहे हैं। हमलोगों ने 39 या 40 सीट की अपेक्षा की थी। लेकिन, जनादेश के बाद हमलोग 25 प्रतिशत सीटों पर चुनाव हार गए। इसकी समीक्षा हमलोग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed