{"_id":"66dd9e1eb70175763c0dc374","slug":"bihar-news-rss-indresh-kumar-visit-bihar-patna-statement-on-caste-and-religion-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : आरएसएस प्रचारक पहुंचे पटना, कहा- कुछ ही मुसलमान भड़काने का करते हैं काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : आरएसएस प्रचारक पहुंचे पटना, कहा- कुछ ही मुसलमान भड़काने का करते हैं काम
Sun, 08 Sep 2024 06:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:22 PM IST
सार
Bihar : मांसाहार ग्रहण करने वाले लोगों की संख्या अधिक है, लेकिन लोगों को समझना चाहिए कि गाय सामान्य पशु नहीं है। भारत को गौ-हत्या मुक्त होना चाहिए और देश में प्रेम और भाईचारा बना रहे। मुसलमान में कुछ लोग ही हैं, जो उन्हें भड़काने का काम करते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने जाति और धर्म पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से समाज के कई पहलू भी सामने आते हैं। पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए संविधान पहले से बना हुआ है। धर्म के नाम पर कट्टरता नहीं होनी चाहिए और ना ही जाति के नाम पर छुआछूत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जाति को कोई मिटा नहीं सकता। देश में हम एक हैं और एक रहेंगे, यही भाव बना रहे तो बेहतर है। भारत में इतनी विविधताओं के बावजूद हम एक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को गौ-हत्या मुक्त होना चाहिए।
विज्ञापन
बिहार में होगा, आवाज दो हम एक हैं
राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार रविवार को पटना पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के मौके पर पंचम धाम महामृत्युंजय यज्ञ ‘आवाज दो हम एक हैं’ कार्यक्रम के तहत 16 से 26 फरवरी तक विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पूजा बिहार के 108 शिव स्थानों पर की जाएगी। 16 फरवरी से 26 फरवरी तक पटना में भव्य पूजन कार्यक्रम होगा। मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम से आवाज दो हम एक हैं कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जो पूरे बिहार भर में 108 शिव स्थान का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
मुसलमान में कुछ लोग ही हैं जो भड़काने का काम करते हैं
भारत में गौ हत्या पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि मांसाहार ग्रहण करने वाले लोगों की संख्या अधिक है, लेकिन लोगों को समझना चाहिए कि गाय सामान्य पशु नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को गौ हत्या मुक्त होना चाहिए और देश में प्रेम और भाइचारा बना रहे। उन्होंने कहा कि मुसलमान में कुछ लोग ही हैं जो उनको भड़काने का काम करते हैं।
विज्ञापन