{"_id":"65af7a75d26362d8e607137c","slug":"bihar-news-robbery-in-broad-daylight-in-axis-bank-of-araria-looted-cash-worth-lakhs-bihar-crime-news-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : डीएसपी आवास से 100 मीटर दूर इतना बड़ा कांड; दो राउंड फायरिंग कर बैंक से 90 लाख रुपये लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : डीएसपी आवास से 100 मीटर दूर इतना बड़ा कांड; दो राउंड फायरिंग कर बैंक से 90 लाख रुपये लूट ले गए
Tue, 23 Jan 2024 02:06 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:06 PM IST
सार
बैंक में छह की संख्या में हथियार के साथ बदमाश पहुंचे थे। हथियार के बल पर अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान 2 राउंड फायरिंग की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अररिया में दिनदहाड़े बैंक डकैती हुई है। शहर के एडीबी चौक स्थित सदर एसडीपीओ आवास के मात्र सौ मीटर दूर एक्सिस बैंक में छह अपराधी घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जब तक पुलिस पहुंच पाती तब तक सभी अपराधी फरार हो गए। इतना ही नहीं अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग भी की।
विज्ञापन
बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की
बताया गया कि बैंक में छह की संख्या में हथियार के साथ बदमाश पहुंचे थे। हथियार के बल पर अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान 2 राउंड फायरिंग भी की। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसपी अशोक कुमार सिंह पूरे महकमे के साथ पहुंचे और जांच में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि लूटी गई राशि एटीएम में देने के लायी गयी थी। कुछ ग्राहकों से भी लूट हुई जो जमा कराने आये थे। यह भी जानकारी मिली कि कुछ अपराधी पहले ही ग्राहक बनकर बैंक में प्रवेश कर गए थे
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे हथियार लेकर घुसे बदमाश
इस सम्बंध में बैंक के मैनेजर नीरज कुमार ने बताया कि बैंक खुलने के बाद 12 बजे के बाद हथियार से लैस बदमाश बैंक में घुस गए। जब लोग बैंक में मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक हथियार के बल पर सभी कर्मचारियों और बैंक में मौजूद ग्राहकों को बैंक के रूम में बंद कर दिया। इसके बाद बैंक के लॉकर रखे कैश के साथ-साथ ग्राहकों द्वारा लाए रुपये भी लूटपाट करने लगी। इतना ही नहीं बदमाशों इनके साथ मारपीट भी की। लूटपाट के क्रम में बदमाशों ने बैंक के अंदर दो राउंड गोली भी फायरिंग की। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन