फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Robbery in broad daylight in Axis Bank of Araria; Looted cash worth lakhs; Bihar Crime News

Bihar Police : डीएसपी आवास से 100 मीटर दूर इतना बड़ा कांड; दो राउंड फायरिंग कर बैंक से 90 लाख रुपये लूट ले गए

Tue, 23 Jan 2024 02:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 Jan 2024 02:06 PM IST
सार

बैंक में छह की संख्या में हथियार के साथ बदमाश पहुंचे थे। हथियार के बल पर अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान 2 राउंड फायरिंग की भी बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Robbery in broad daylight in Axis Bank of Araria; Looted cash worth lakhs; Bihar Crime News
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अररिया में दिनदहाड़े बैंक डकैती हुई है। शहर के एडीबी चौक स्थित सदर एसडीपीओ आवास के मात्र सौ मीटर दूर एक्सिस बैंक में छह अपराधी घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जब तक पुलिस पहुंच पाती तब तक सभी अपराधी फरार हो गए। इतना ही नहीं अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग भी की। 

विज्ञापन


बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग भी की
बताया गया कि बैंक में छह की संख्या में हथियार के साथ बदमाश पहुंचे थे। हथियार के बल पर अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान 2 राउंड फायरिंग भी की। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसपी अशोक कुमार सिंह पूरे महकमे के साथ पहुंचे और जांच में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि लूटी गई राशि एटीएम में देने के लायी गयी थी। कुछ ग्राहकों से भी लूट हुई जो जमा कराने आये थे। यह भी जानकारी मिली कि कुछ अपराधी पहले ही ग्राहक बनकर बैंक में प्रवेश कर गए थे
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे हथियार लेकर घुसे बदमाश
इस सम्बंध में बैंक के मैनेजर नीरज कुमार ने बताया कि बैंक खुलने के बाद 12 बजे के बाद हथियार से लैस बदमाश बैंक में घुस गए। जब लोग बैंक में मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक हथियार के बल पर सभी कर्मचारियों और बैंक में मौजूद ग्राहकों को बैंक के रूम में बंद कर दिया। इसके बाद बैंक के लॉकर रखे कैश के साथ-साथ ग्राहकों द्वारा लाए रुपये भी लूटपाट करने लगी। इतना ही नहीं बदमाशों इनके साथ मारपीट भी की। लूटपाट के क्रम में बदमाशों ने बैंक के अंदर दो राउंड गोली भी फायरिंग की। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed