फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Road accident in Supaul, two including a minor died, mourning spread in the family

Bihar News : सुपौल में पुल की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, नाबालिग सहित दो की मौत, परिवार में पसरा मातम

Sun, 01 Sep 2024 01:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 01 Sep 2024 01:14 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि घर से बाइक पर सवार होकर दोनों कोरियापट्टी बाजार के लिए निकले थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
Bihar News: Road accident in Supaul, two including a minor died, mourning spread in the family
इसी पुल से टकराई गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियापट्टी के समीप रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक पुल के रेलिंग से टकरा गई। घटना में बाईक पर सवार एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में एक 18 वर्षीय युवक है, जबकि दूसरा 16 वर्षीय नाबालिग लड़का है।

विज्ञापन

 

इधर, मौत की खबर सुनते ही मृतकों के परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। दोनों मृतक की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पूर्वी वार्ड 10 निवासी मंगल ऋषिदेव के 18 वर्षीय पुत्र विजय ऋषिदेव और विनोद ऋषिदेव के 16 वर्षीय पुत्र विकेश ऋषिदेव के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि घर से बाइक पर सवार होकर दोनों कोरियापट्टी बाजार के लिए निकले थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन

 

वही जदिया थाना से त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक ही बाईक पर दोनों लड़के सवार हो कर जा रहे थे। इसी दौरान रफ्तार तेज होने की वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद बाईक पुल के रेलिंग से टकरा गयी। घटना में बाईक सवार विजय ऋषिदेव की मौत मौके पर हो गई, जबकि जख्मी विकेश को उपचार के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। हालांकि इलाज के क्रम में उसने भी दम तोड़ दिया। इधर, मौत की खबर सुनते ही दोनों परिवारों में मातम है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed