{"_id":"660162a52dbb7f8aae076382","slug":"bihar-news-road-accident-in-patna-two-dead-speeding-car-hits-bike-huge-uproar-in-protest-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : भाजपाई झंडे वाली थार ने बुलेट बाइक को उड़ाया, कई मीटर दूर गिरे दो की मौत; पटना में भीषण हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : भाजपाई झंडे वाली थार ने बुलेट बाइक को उड़ाया, कई मीटर दूर गिरे दो की मौत; पटना में भीषण हादसा
Mon, 25 Mar 2024 05:24 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 25 Mar 2024 05:24 PM IST
सार
स्थानीय लोगों ने बताया कि थार गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। हादसे के बाद सभी लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में भीषण सड़क हादसे में दो युवक की मौत हा गई। घटना सोमवार दोपहर दीदारगंज के पास हुई। तेज रफ्तार थार गाड़ी (एसयूवी) और बुलेट बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद थार गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। दुर्घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीण और लोगों ने सड़क पर उग्र प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने कई छोटी-बड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक में सामने से मारी टक्कर
घटना की सूचना मिलते ही दीदारगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दीदारगंज थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि महिंद्रा कंपनी की थार गाड़ी और बुलेट की सामने से टक्कर हो गई है। इसमें दो लोगों की मौत घटनास्थल पड़ी हो गई। बताया जा रहा है कि एक बुलेट पर खुसरूपुर के अजीत कुमार एवं संजीत कुमार पटना से मार्केटिंग करके अपने घर खुसरूपुर वापस लौट रहे थे। दोनों जैसे ही दीदारगंज थाना के चार लेन नत्थचक के नजदीक पहुंचे। फतुहा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही थार गाड़ी ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक काफी दूर जाकर गिर पड़ी। गाड़ी पर सवार अजीत कुमार 40 वर्ष एवं संजीत कुमार 42 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने पटना-फतुहा मार्ग को जाम कर दिया
आसपास के लोगों ने बताया कि थार गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। लोगों का कहना है कि थार सवार शख्स भाजपा के सदस्य होंगे इसलिए उनकी गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगा था। गुस्साए लोगों ने पटना फतुहा मार्ग को जाम कर दिया। मुआवजा की मांग को लेकर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। लोग गाड़ी चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस बीच दीदारगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बूझकर जाम खत्म कराया। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में शुरू कर दिया है।
विज्ञापन