Bihar News : मातम में बदली शादी की खुशियां, भीषण सड़क हादसे में पिता की मौत, आठ दिन बाद थी बेटी की शादी
घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने आगजनी भी की। लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन जुट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिला के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुकुलपुर एनएच 30 फोर लेन पर कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। वही दो महिलाएं घायल हो गईं। मृतक की पहचान दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुकुलपुर गांव निवासी सुभाष यादव के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात है कि आठ दिन बाद सुभाष यादव की बेटी की शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी चल थी। अचानक सुभाष यादव की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।
लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे
वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने आगजनी भी की। लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन जुट गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार में सवार चार लोगों में दो महिलाएं घायल हो गईं। इन्हें नेशनल हाइवे के पेट्रोलिंग पार्टी के एम्बुलेंस से इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पीछे से अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी
बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग नवादा जिला के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद से कार अनियंत्रित होकर रोड के नीचे गड्ढे में पलट गई।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सुभाष यादव ऑटो ड्राइवर थे। जैसे ही ऑटो पर बैठे वैसे ही पीछे से अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सबसे बड़ी बात है की अशोक यादव तीसरी बेटी की सादी इसी महीने के नौ तारीख को होनी थी, वही घटना के सूचना मिलते ही परिवार वालो में कोहराम सा मच गया।